Tuesday , October 20 2026
Breaking News

पूर्व CM चन्नी की इस्तीफे की तैयारी:कांग्रेस हाईकमान को दोटूक,,ऐसे पंजाब चुनाव नहीं जीत सकते; दिल्ली मीटिंग की इनसाइड स्टोरी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी कांग्रेस हाईकमान को बड़ा झटका दे सकते हैं। चन्नी गुट से जुड़े नेताओं के मुताबिक वह जल्द ही 2027 चुनाव की कैंपेन कमेटी के चेयरमैन का पद छोड़ सकते हैं। दिल्ली में 2 दिन हुई हाईकमान की मीटिंग के बाद यह हालात बनते जा रहे हैं।

मीटिंग में मौजूद कुछ नेताओं के मुताबिक दिल्ली में केसी वेणुगोपाल की अगवाई में हुई बैठक में चन्नी गुट ने फिर से बागी तेवर अपनाए। चन्नी ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल को यहां तक कह दिया कि पंजाब में मौजूदा प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुआई में कांग्रेस चुनाव नहीं जीत सकती। अगर वड़िंग कुर्सी पर बरकरार रहे तो हार या जीत की जिम्मेदारी आपकी होगी।

पार्टी सोर्सेज के मुताबिक तल्खी तब ज्यादा बढ़ी जब कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चरणजीत सिंह चन्नी समेत उनके गुट के नेताओं को कहा कि पार्टी ने आपको इतने बड़े पद दिए हैं और आप फिर भी साथ चलने को तैयार नहीं हैं। यह सुनते ही चन्नी ने पलटकर कहा कि अगर ऐसा है तो वह कंपेन कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे देते हैं।

इस दिल्ली मीटिंग में प्रधान राजा वडिंग पहले चुप रहे लेकिन जब चन्नी गुट ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो राजा वडिंग ने कह दिया कि अगर नेताओं को उनसे प्रॉब्लम है तो वो इस्तीफा दे देते हैं। जिस पर केसी वेणुगोपाल ने उन्हें टोक दिया और कहा कि राजा वडिंग को हाईकमान ने प्रधान बनाया है। वही प्रधान रहेंगे।

केसी वेणुगोपाल ने सुखजिंदर सिंह रंधावा की भी क्लास लगाई और कहा कि पिछली मीटिंग में जब सब कुछ ठीक हो गया था तो आपने फिर राजा वडिंग के खिलाफ स्टेटमेंट क्यों दी जिस पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी कह दिया कि उन्होंने जो कहा सच कहा।

पार्टी सोर्सेज के मुताबिक जब तल्खी ज्यादा हुई तो केसी वेणुगोपाल मीटिंग छोड़कर चले गए। वेणुगोपाल के जाते ही चरणजीत सिंह चन्नी भी मीटिंग से चले गए। चन्नी गुट की नाराजगी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनमें से किसी ने भी हाईकमान के साथ हुई बैठक की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की।

पंजाब कांग्रेस की दिल्ली बैठक में क्या-क्या हुआ जानिए..

  • ग्राउंड पर चन्नी-चन्नी हो रही है, हाईकमान रिएलिटी समझे: बैठक में बैठे चन्नी गुट के एक बड़े नेता ने कहा कि पंजाब के लोग कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं। उन्हें कांग्रेस से उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि ग्राउंड पर लोग चन्नी को पसंद करते हैं और चन्नी-चन्नी कर रहे हैं। हाईकमान को ग्राउंड रिएलिटी समझकर फैसला लेना होगा। इस केसी वेणुगोपल ने उन्हें भी कहा कि ग्राउंड पर जिसका दबदबा है उसका रिजल्ट इलेक्शन में दो।

  • हाईकमान की दो टूक, राजा ही रहेंगे प्रधान: हाईकमान ने चन्नी गुट को साफ कह दिया कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हाईकमान ने प्रधान बनाया है तो वही प्रधान रहेंगे। अगल इलेक्शन उनकी प्रधानगी में लड़ा जाएगा। राजा यूथ कांग्रेस से लेकर पंजाब कांग्रेस में पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और हाईकमान को उन पर पूरा विश्वास है। जिस पर चरणजीत सिंह चन्नी गुट ने कह दिया कि पार्टी राजा की अगुआई में चुनाव लड़के देख लें।

  • हाईकमान ने चन्नी को किया था आश्वस्त, फिर भी नहीं माने: पार्टी सूत्रों के मुताबिक संसद सत्र शुरू होने के बाद चन्नी की हाईकमान के साथ एक मुलाकात हुई जिसमें उन्हें कह दिया था कि कांग्रेस में चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन का पद सबसे अहम होता है। चुनाव की हर गतिविधि में कैंपेनिंग कमेटी के चेयरमैन की सहमति जरूर ली जाती है। इसके बावजूद चरणजीत चन्नी नहीं माने और जैसे ही मीटिंग में आए तो उन्होंने राजा वडिंग का विरोध करना शुरू कर दिया।

  • बस यात्रा की जगह रैलियां करने पर विचार: बैठक में राहुल गांधी की पंजाब बस यात्रा के कार्यक्रम पर चर्चा हुई, लेकिन गुटबाजी को देखते हुए हाईकमान ने अभी इस कार्यक्रम को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया। केसी वेणुगोपाल ने पंजाब कांग्रेस को कहा कि बस यात्रा नहीं होती है तो उन्हें हाल ही में पंजाब में चार बड़ी रैलियां करनी होंगी। इस पर चन्नी गुट ने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रमों में वो हिस्सा लेंगे लेकिन उससे पहले हाईकमान को नेतृत्व परिवर्तन पर विचार करना होगा।

  • तल्खी बढ़ी तो केसी वेणुगोपाल उठकर चले गए: पार्टी सोर्सेज के मुताबिक मीटिंग में जब तल्खी बढ़ी तो केसी वेणुगोपाल उठकर चले गए। उनके साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी भी मीटिंग से बाहर चले गए। हालांकि उसके बाद भी मीटिंग में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होती रही। बैठक में मौजूद नेताओं ने भूपेश बघेल को कहा कि कांग्रेस में चल रही इस गुटबाजी को खत्म करना होगा।

मीटिंग की फोटो नहीं की चन्नी गुट ने शेयर दिल्ली में मीटिंग खत्म होने के बाद केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सुखपाल सिंह खैहरा समेत अन्य नेताओं ने दिल्ली में हुई बैठक के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा व उनके गुट के नेताओं ने ये फोटो शेयर नहीं किए।

सूत्रों के मुताबिक चन्नी गुट ने नाराजगी जताने के लिए इन फोटोज को शेयर नहीं किया है। इससे पहले उन्होंने नियुक्ति को लेकर भी न कुछ पोस्ट किया और न ही हाईकमान का धन्यवाद किया था। जिससे साफ है कि कांग्रेस हाईकमान के साथ चरणजीत सिंह चन्नी गुट की अभी सुलह नहीं हुई है।

दिल्ली के प्रदर्शन में पंजाब के सांसदों में रही सुपर दिखने की होड़ दिल्ली में केवल बंद कमरे की बैठक ही नहीं, बल्कि सड़कों पर हुए विरोध प्रदर्शनों में भी नेताओं के बीच खुद को हाईकमान का सबसे करीबी दिखाने की होड़ साफ दिखी। जब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया, तो पंजाब के नेता भी अग्रिम पंक्ति में दिखे।

राजा वडिंग धरना स्थल पर राहुल गांधी के ठीक पास बैठकर नारेबाजी करते दिखे। पुलिस अधिकारियों के साथ बहस के दौरान भी वडिंग राहुल गांधी के साथ साये की तरह डटे रहे और जिस बस में राहुल को हिरासत में लिया गया, वडिंग उसकी छत पर चढ़ गए। दूसरी ओर, हिरासत में लिए जाने पर चरणजीत सिंह चन्नी भी आक्रामक अंदाज में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर बरसे। उन्होंने मीडिया के सामने स्पष्ट किया कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी तरह समर्पित हैं और हाईकमान के हर फैसले के साथ खड़े हैं।

चन्नी को अलग-थलग नहीं करना चाहता हाईकमान पॉलिटिकल एक्सपर्ट पवनदीप शर्मा का कहना है कि पंजाब कांग्रेस में चन्नी हाशिए पर चल रहे थे और हाईकमान उन्हें ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौर पर डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से बार-बार मुलाकात करने से कांग्रेस को अपना दलित वोट बैंक खिसकने का डर बना है। ऐसे में अगर चरणजीत सिंह चन्नी को किनारे कर दिया तो कांग्रेस का यह पारंपरिक वोट बैंक पूरी तरह से डायवर्ट हो जाएगा। इसलिए कांग्रेस हाईकमान चरणजीत सिंह चन्नी को फिर से तवज्जो देने लगी।

पीछे हट गए चन्नी: मीटिंग में जब सब नेता सामने देख रहे थे और उनकी फोटो खींची जा रही थी तो चन्नी पीछे हट गए, जिससे उनका चेहरा राजा वड़िंग के पीछे छुप गया।

पीछे हट गए चन्नी: मीटिंग में जब सब नेता सामने देख रहे थे और उनकी फोटो खींची जा रही थी तो चन्नी पीछे हट गए, जिससे उनका चेहरा राजा वड़िंग के पीछे छुप गया।

चन्नी को दिया था यह ऑफर

  • टिकट बंटवारे में मुख्य भूमिका: सूत्रों की मानें तो हाईकमान ने चन्नी को आश्वस्त किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के चयन और टिकट बंटवारे में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी। दलित चेहरे और पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनकी राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

  • चुनाव प्रचार और रणनीति की कमान: चन्नी को पंजाब भर में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियानों की कमान सौंपी जा सकती है। मालवा, दोआबा और माझा क्षेत्रों में उनके व्यापक प्रभाव तथा दलित समुदायों पर उनकी पकड़ को देखते हुए उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में पूरे राज्य में आक्रामक प्रचार की जिम्मेदारी मिलना तय है।

  • वडिंग प्रधान बने रहेंगे: हाईकमान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। हाईकमान राजा वड़िंग को अध्यक्ष पद से नहीं हटाना चाहती है, क्योंकि उनकी संगठन पर अच्छी पकड़ है। उनका मुख्य काम राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को संभालना, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना और ब्लॉक व जिला स्तर पर कैडर को मजबूत करना होगा।

  • टिकट बंटवारे में बतौर प्रधान वड़िंग की भूमिका: चुनावी रणनीति और टिकट बंटवारे जैसे बड़े फैसलों में राजा वड़िंग का एकाधिकार नहीं रहेगा, हालांकि प्रधान होने के कारण टिकट बंटवारे में उनकी भी अहम भूमिका रहेगी। पार्टी हाइकमान स्क्रिनिंग कमेटी से लिस्ट फाइनल होने के बाद उनसे भी राय लेगी। ऐसे में पार्टी ने राजा वडिंग को भी बिल्कुल साइड लाइन नहीं किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!