Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर:गंभीर घायल, स्कूल जाते समय हुआ हादसा; चालक मौके से फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में चौगिट्टी चौक के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में बच्चा बेहोश भी हो गया था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार पिता अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जब वे बिजली घर के बाहर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ग्रे रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कार चालक मौके से भाग निकला।

राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों की मदद की। उन्होंने बच्चे को पानी के छींटे देकर होश में लाया, जबकि घायल पिता को एंबुलेंस की सहायता से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पिता की पहचान सूर्या एन्क्लेव ग्रीन सिटी निवासी 47 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग।

घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग।

थाना रामामंडी पुलिस ने की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही 112 और एसएसएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और यातायात को सुचारू कराया। थाना रामामंडी के सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!