Tuesday , September 8 2026
Breaking News

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करना निंदनीय कृत्य, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: मंत्री मोहिंदर भगत

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने होशियारपुर के नूरपुर जट्टां में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। मंत्री मोहिंदर भगत ने अपने बयान में कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि इस कृत्य में शामिल दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके। मंत्री भगत ने आगे कहा कि पंजाब सरकार समाज में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!