Friday , May 29 2026
Breaking News

जालंधर में ₹300 के विवाद ने लिया हिंसक रूप: युवकों ने घर पर किया हमला, ईंट-पत्थर बरसाए

जालंधर  , (PNL) :  जालंधर के कबीर बिहार मोहल्ले में बीती रात 300 रुपए के लेनदेन को लेकर एक घर पर ईंट-पत्थरों और तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। परिवार ने हमलावरों का वीडियो बना लिया और थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित घर मालिक ने बताया कि वह बीमार होने के कारण दवाई लेने डॉक्टर के पास गई हुई थीं। घर पर उनकी बहू अकेली थी, तभी 7 से 8 युवक उनके घर आ गए। युवकों ने गली में खड़े होकर उनके बेटे से 300 रुपए लेने की बात कही और पैसे न देने पर घर पर हमला करने की धमकी दी।

बहू ने धमकी का बनाया वीडियो

बहू ने मोबाइल पर युवकों की धमकी का वीडियो बना लिया, लेकिन हमलावर नहीं डरे। उन्होंने घर और गेट पर ईंट-पत्थरों व तेजधार हथियारों से हमला करना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घर के गेट और गली में खड़ी ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस ने परिवार के साथ मिलकर हमला करने वाले युवकों के घरों पर दबिश दी, लेकिन वे सभी फरार पाए गए। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ- घोटाले की रकम से खरीदी लग्जरी गाड़ियां:इनमें ₹4.30 करोड़ की मर्सिडीज जी-वैगन, रेंज रोवर, BYD सील शामिल, पुलिस ने जब्त कीं

चंडीगढ़  , (PNL) :  चंडीगढ़ नगर निगम में ₹200 करोड़ के स्मार्ट सिटी घोटाले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!