Friday , October 23 2026
Breaking News

Punjab-Chandigarh में आज मौसम ड्राई रहेगा: सुबह-शाम ठंड बढ़ी, तापमान सामान्य से नीचे

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट आई है। अब यह सामान्य तापमान से 6.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। हालांकि आज 21 मार्च को मौसम ड्राई रहेगा।  लेकिन कल से एक बार फिर 26 मार्च तक बारिश की संभावना है। सबसे अधिक तापमान 24 डिग्री फिरोजपुर में दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान 10 डिग्री गुरदासपुर में दर्ज किया गया है।

मोहाली में तापमान गिरा, अमृतसर में बढ़ा

पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मोहाली सबसे आगे रहा है। वहां पर 3.4 डिग्री की बड़ी गिरावट के साथ तापमान 19.0 डिग्री दर्ज हुआ। भाखड़ा बांध (रूपनगर) में 3.2 डिग्री, पठानकोट में 2.8 डिग्री, चंडीगढ़ में 2.0 डिग्री, लुधियाना में 1.8 डिग्री, पटियाला में 1.3 डिग्री, होशियारपुर में 1.1 डिग्री और बलोवाल सौंखरी में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके विपरीत अमृतसर और अबोहर में क्रमशः 1.6 डिग्री और 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी ने मौसम में हल्का बदलाव दिखाया।

चंडीगढ़ में 9.4 एमएम बारिश हुई

कल सुबह से शाम तक रूपनगर में सबसे ज्यादा 14.8 मिमी, नवांशहर में 13.4 मिमी, कपूरथला में 12.1 मिमी और पठानकोट में 9.9 मिमी बारिश हुई। भाखड़ा बांध इलाके में 33.5 मिमी और चंडीगढ़ में 9.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आनंदपुर साहिब, फंगोटा और रूपनगर के कुछ क्षेत्रों में करीब 2 सेमी तक बारिश हुई है। आज के पूर्वानुमान के मुताबिक फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।

कल से फिर बारिश की संभावना

मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल बताते हैं कि 21 और 24 तारीख को मौसम शुष्क (सूखा) रहने की संभावना है। 22, 23, 25 और 26 तारीख को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल से:27 अक्टूबर तक चलेगा, दो दिन ही होगा कामकाज; सरकार को घेरेगा विपक्ष

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र कल यानी 22 से शुरू होगा, जो …

पंजाब में मिलावटखोरों पर एक करोड़ जुर्माने की तैयारी:7 साल की जेल-संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान; CM मान को भेजा प्रस्ताव

चंडीगढ़ , (PNL) ; पंजाब में खाने-पीने की चीजों, दवाओं और कृषि उत्पादों में बड़े पैमाने …

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!