Friday , August 21 2026
Breaking News

जालंधर के चार इन बड़े डाक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, अदालत ने जारी किए थे आदेश, ये है मामला

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने Sarvodya Hospital के 4 डॉक्टरों डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ कपिल गुप्ता, डॉ संजय मित्तल और डॉ अनवर इब्राहिम के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। केस में डॉक्टरों के अलावा सीए संदीप कुमार सिंह निवासी नोएडा को भी नामजद किया गया है। इन सभी के खिलाफ अदालत ने केस दर्ज करने के आदेश जारी किए थे।

ये मामला सर्वोदया अस्पताल से जुड़ा है। मामला तब खुला जब सर्वोदया के पार्टनर डॉ. पंकज त्रिवेदी की शिकायत पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया और डीए लीगल की रिपोर्ट को भी अनदेखा कर दिया। फिर उन्होंने यह मुद्दा कोर्ट समक्ष रखा क्योंकि पुलिस केस को दबाने में लगी थी।

जानकारी अनुसार, यह मामला शिकायतकर्ता के ध्यान में तब आया जब उन्होंने 2018 -19 की बैलेंसशीट देखी। इस पर सिर्फ 4 पार्टनर्स के सिग्नेचर थे। यह बैलेंसशीट फर्जी थी। शिकायतकर्ता इस बात पर हैरान हुआ कि असल बैलेंसशीट पर तो 9 पार्टनर्स के सिग्नेचर होने चाइए थे लेकिन इस फर्जी बैलेंसशीट को सीए संदीप कुमार सिंह निवासी नोएडा ने तैयार किया था। डॉ. त्रिवेदी का कहना है कि उन्हें इस बात की खबर नहीं थी कि सीए संदीप कुमार सिंह को कब और किसने काम पर रखा था। संदीप कुमार सिंह ने जो रिपोर्ट बनाई उसमें सैलरी और बाकी पैसा उक्त आरोपियों को देने की बात मेंशन की गई थी।

यही नहीं अस्पताल को 1.7 करोड़ के घाटे में भी दिखाया गया जबकि उक्त आरोपियों को पैसा मिल रहा था तो यह कैसे संभव है कि घाटे में चल रहे अस्पताल से पार्टनर्स बड़ा मुनाफा भी कमा रहे हों। एसएचओ रविंदर कुमार का कहना है कि आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, कई जिलों में बारिश की संभावना है; जानिए मौसम की स्थिति

जालंधर , (PNL) : आज पंजाब के विभिन्न इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम …

मुख्यमंत्री मान के जीवन पर आधारित वृत्तचित्र 30 अगस्त को 7 भाषाओं में रिलीज होगा, ट्रेलर जारी हो चुका है

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निजी जीवन और राजनीतिक सफर …

Jalandhar में पंजाब बंद का असर, हाईवे पर यातायात रुका; चौकों पर जत्थेबंदियों का धरना

जालंधर , (PNL) :बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा की …

बिग ब्रेकिंग : 1984 के सिख दंगों के आरोपी सज्जन कुमार की मौत, तिहाड़ जेल में काट रहा था उम्रकैद की सजा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ …

दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकला था युवक, रास्ते में बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बर्थडे वाले दिन मौत, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब से आ रही है। जन्मदिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!