Tuesday , August 18 2026
Breaking News

Jalandhar: मेयर के आदेशों पर तहबाजारी विभाग की कार्रवाई, व्यापारियों में मचा हड़कंप

जालंधर ,(PNL) : शहर को कब्जा मुक्त बनाने के अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने फिर से कार्रवाई करते हुए पंजाब एवेन्यू (अर्बन एस्टेट-2) क्षेत्र से अवैध कब्जे हटाए। यह कार्रवाई निगम कमिश्नर गौतम जैन (आई.ए.एस.) और ज्वाइंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर के निर्देशों पर तहबाजारी विभाग द्वारा की गई। नगर निगम की टीम में तहबाजारी सुपरिटैंडैंट अश्वनी गिल और तहबाजारी इंस्पैक्टर हितेश नाहर आदि शामिल रहे। ये कारवाई मेयर वनीत धीर के निर्देशों पर हुई है।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कब्जे हटावाए और सार्वजनिक स्थानों पर रखे सामान को जब्त किया। अधिकारियों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि किसी ने दोबारा अवैध कब्जा किया तो भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

municipal corporation mayor

इस कार्रवाई से जहां स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली, वहीं व्यापारियों में हड़कंप मच गया। नागरिकों का कहना है कि कब्जे के कारण सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा था और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह अभियान जरूरी था, क्योंकि सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले और सामान के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था।

mayor action

नगर निगम का दो-टूक संदेश, कार्रवाई जारी रहेगी

नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि शहर को कब्जा मुक्त बनाने का निरंतर अभियान है। निगम ने व्यापारियों और आम जनता से अपील की कि वे फुटपाथों और सड़कों पर अवैध रूप से सामान न रखें और यातायात को सुचारू बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अस्पताल के बाहर कार में तोड़फोड़:कुछ नहीं मिला, गुस्से में खिड़कियों के शीशे ईंट से तोड़े; पिता को देखने पहुंचा था युवक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लाडोवाली रोड स्थित सागर अस्पताल के बाहर तोड़फोड़ और चोरी …

राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, पत्र में हैरान करने वाला कारण बताया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज …

लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी:पड़ोसियों की दीवार फांदकर घुसा चोर; तिजोरी से सवा लाख उड़ाए; कैमरे डाउन किए

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना में ट्रांसपोर्ट दफ्तर में चोरी हो गई। चोर पड़ोसियों की दीवार …

एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फ्लाइट रोस्टर से हो गई छुट्टी

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया के लिए संकटों का दौर खत्म होने का नाम …

लुधियाना में नाबालिग छात्रा 7 दिन से लापता:CCTV में युवक के साथ दिखी, मां का आरोप- अपहरण की जगह मिसिंग की धारा लगाई

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नाबालिग छात्रा पिछले सात दिन से लापता है। परिजनों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!