Thursday , November 12 2026
Breaking News

जालंधर में शिअद-भाजपा के कई नेता AAP में शामिल:विधानसभा चुनाव से पहले सेंधमारी; घुम्मण बोले-पंजाब का सर्वपक्षीय विकास मकसद

जालंधर , (PNL) : पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) ने जालंधर कैंट इलाके में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा सियासी झटका दिया है। अकाली दल और भाजपा के कई जमीनी और मजबूत स्तंभ माने जाने वाले दिग्गज नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। शामिल होने वाले नेताओं का दावा है कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाजी और जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके थे, जिसके चलते उन्होंने जनहित में यह बड़ा फैसला लिया है।

इस पूरे सियासी उलटफेर को आम आदमी पार्टी की नीतियों की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने खुद जालंधर पहुंचकर इन सभी नेताओं और उनके सैकड़ों समर्थकों को औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आप का मकसद सर्वपक्षीय विकास करना

इस विशेष मौके पर ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की राजनीति का मुख्य मकसद पंजाब का सर्वपक्षीय विकास करना है। सरकार का पूरा ध्यान आम लोगों को बेहतर और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने पर केंद्रित है।

कई नेता आप में शामिल ‘आप’ का दामन थामने वाले प्रमुख चेहरों में शिरोमणि अकाली दल के हलका प्रधान (कैंट) व सरपंच लवप्रीत सिंह, भाजपा कैंट बोर्ड जालंधर यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी और भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन व पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं।

बीजेपी को भी आप ने दिया झटका

इसके अलावा भाजपा के जिला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, जिला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, और शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी तथा अमरजीत भी अपने समर्थकों के साथ ‘आप’ में शामिल हो गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कोलकाता से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट, टेकऑफ से पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया

कोलकाता , (PNL) : कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट से …

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!