Wednesday , September 9 2026
Breaking News

मनीष सिसोदिया ने जालंधर में बुलाई आप के MLA’s, ऑब्जर्वर और हलका इंचार्जों की आपात बैठक, CM भगवंत मान VC से जुड़ें, हो रही चर्चा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की राजनीति से जुड़ी आ रही है। पंजाब के 7 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद आप विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने जालंधर में मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई जा रही है लेकिन इसमें विधायक भी पहुंच रहे हैं। पहले मीटिंग की जगह जालंधर में CM निवास रखी गई थी लेकिन अब इसे बदलकर शाहपुर कैंपस कर दिया गया है। यह कैंपस शहर से बाहर है।

मीटिंग से सीएम भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 12 बजे शुरू होने वाली इस मीटिंग में नरेश कटारिया, बलकार सिद्धू, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत 25 MLA और कई हलका इंचार्ज भी पहुंच चुके हैं। ऑब्जर्वर भी मीटिंग में पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायकों और ऑब्जर्वरों के साथ कैंपस के ग्राउंड में ग्रुप फोटो भी कराई जाएगी।

इससे पहले कल (28 अप्रैल) को सोशल मीडिया (X) पोस्ट में सिसोदिया ने दावा किया था कि यह मीटिंग सिर्फ ऑब्जर्वरों के साथ है। इसमें विधायकों की इमरजेंसी मीटिंग जैसी कोई बात नहीं है।

मनीष सिसोदिया ने X पोस्ट में कहा था-

पार्टी के 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वर्स की बैठक बुलाई गई है। इसे गलत तरीके से ‘विधायकों की आपात बैठक’ बताया जा रहा हैं। यह एक नियमित संगठनात्मक बैठक है, जो पार्टी की रूटीन संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें हर ब्लॉक के संगठन की स्थिति, जमीनी फीडबैक और आगे की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!