Wednesday , July 29 2026
Breaking News

लुधियाना में रंजिशन युवक पर तेजधार हथियारों से हमला:बाइक सवार युवकों ने घेरकर की मारपीट

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 2 पक्षों के बीच हुई झड़प का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ युवक एक मोटरसाइकिल सवार के साथ मारपीट करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित की पहचान गिरी राज मिश्रा के रूप में हुई है।

पीड़ित का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें उन्हें चोटें भी आई हैं। गिरी राज मिश्रा ने बताया कि वह अपने काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और हमला कर दिया।

पीड़ित ने थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई

यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। वीडियो में आरोपी युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जमालपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़ित का आरोप है कि वारदात को 3 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उन्हें और उनके परिवार को डर का माहौल बना हुआ है।

जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी: एएसआई

वहीं, मामले की जांच कर रहे एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के पास पहुंच चुकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!