Ludhiana, India - September 27, 2021 : Shatabdi Express train standing at platform number 1 and passengers facing inconvenience due to Bharat Bandh call by Farmers union in Ludhiana on Monday, September 27, 2021. (Photo by Gurpreet Singh/Hindustan Times)
पंजाब के इस बड़े रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर मंडल की सर्जिकल स्ट्राईक, बिना टिकट के 327 यात्रियों को पकड़ा, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
February 8, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर रेलवे से जुड़ी आ रही है। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने शनिवार को पंजाब के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन लुधियाना में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई की। रेलवे द्वारा चलाए गए इस विशेष फोर्ट्रेस चेक अभियान के दौरान स्टेशन के सभी निकास द्वारों को सील कर चेकिंग की गई जिससे अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह विशेष अभियान सुबह 9:00 बजे शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक लगातार चला। इस दौरान प्लेटफार्म पर आने और जाने वाली हर ट्रेन की बारीकी से जांच की गई। जिसमे 327 बिना टिकट और अनियमित टिकट के यात्री पकड़े हैं।

क्या होता है ‘फोर्ट्रेस चेक’?
परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने कहा रेलवे की शब्दावली में फोर्ट्रेस चेक का अर्थ स्टेशन को एक किले की तरह घेर लेना होता है। इसमें बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक भारी फोर्स और चेकिंग स्टाफ के साथ स्टेशन के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर पहरा लगा दिया जाता है। इस दौरान प्लेटफार्म टिकट से लेकर जनरल और रिजर्वेशन टिकटों की कड़ाई से जांच की जाती है ताकि एक भी बिना टिकट यात्री बचकर न निकल सके। बिना टिकट यात्रा करना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि यह ईमानदार यात्रियों के अधिकारों का हनन भी है। यात्री असुविधा से बचने के लिए हमेशा वैध टिकट लेकर ही स्टेशन परिसर में प्रवेश करें।
रेलवे की सख्त चेतावनी
पकड़े जाने पर टिकट की राशि के साथ-साथ भारी आर्थिक दंड देना होगा। बार-बार पकड़े जाने या जुर्माना न भरने की स्थिति में रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत जेल भी हो सकती है। अब प्रमुख स्टेशनों पर लगे CCTV कैमरों की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों और बिना टिकट घूमने वालों पर नजर रखी जा रही है।व
Check Also
जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …
जालंधर , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …
जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …
न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …
जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …