Saturday , October 17 2026
Breaking News

मोहाली में गैंगस्टरों का मददगार गिरफ्तार:टारगेट की देता था लोकेशन, रंगदारी मांगने से पहले होती थी रेकी; मोबाइल खंगाल रही पुलिस

मोहाली , (PNL) : मोहाली में रंगदारी और फायरिंग के मामलों की जांच के दौरान पुलिस के ऑपरेशन सेल ने भुपिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, भुपिंदर गैंगस्टरों के लिए टारगेट की पहचान और लोकेशन मुहैया कराने के साथ उनके गुर्गों को वारदात वाली जगह तक पहुंचाने में मदद करता था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसका किन-किन फायरिंग और रंगदारी की वारदातों से संबंध रहा है।पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक भुपिंदर को मैसेज के जरिए बताया जाता था कि किससे रंगदारी लेनी है। मैसेज में संबंधित व्यक्ति की पहचान, उसका पता और लोकेशन जैसी जानकारी होती थी। यदि किसी को रंगदारी के लिए डराने के मकसद से फायरिंग करनी होती थी तो उसकी जानकारी भी उसे दी जाती थी।इसके बाद भुपिंदर कथित तौर पर गैंगस्टर के गुर्गों को उस जगह की पहचान करवाता था। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन और संपर्कों की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किन लोगों के संपर्क में था और किस-किस वारदात से उसका संबंध रहा है।

जेल के अंदर से नेटवर्क चलाने के दावे…

  • काली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर हुई पूछताछ: इसी नेटवर्क की जांच के दौरान चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंद्र सिंह उर्फ काली को मोहाली ऑपरेशन सेल प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। काली से पकड़े गए आकाशदीप और अन्य आरोपियों के सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई।

  • प्लानिंग के तहत वारदातें करवाने की बात: मोहाली पुलिस के मुताबिक पूछताछ में काली के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि दोनों के संपर्क में रहते हुए प्लानिंग के तहत वारदातें करवाने की बात जांच में सामने आई है।

  • जेल के अंदर से नेटवर्क चलाने की बात सामने आई: मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा के मुताबिक शुरुआती जांच में जेल के अंदर से नेटवर्क चलाने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि काली जेल से ही निर्देश दे रहा था और पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

  • चंडीगढ़ पुलिस की जांच में ऐसा कुछ नहीं: मोहाली पुलिस के इस दावे के बाद चंडीगढ़ पुलिस के आईजी पुष्पेंद्र कुमार का अलग पक्ष सामने आया। आईजी ने कहा कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक चंडीगढ़ पुलिस की जांच में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है।

  • चंडीगढ़ पुलिस अपने स्तर पर भी इसकी जांच करवाएगी: आईजी ने कहा कि जब तक मोहाली पुलिस यह नहीं बताएगी कि गैंगस्टर काली जेल के अंदर से किस तरह बात कर रहा था, तब तक इस बारे में स्पष्ट कैसे होगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस अपने स्तर पर भी इसकी जांच करवाएगी।

  • जेल प्रशासन के पास भी फिलहाल ठोस जवाब नहीं: मामले को लेकर बुड़ैल जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट प्रमोद खत्री से भी जवाब मांगा गया। उनका कहना है कि मोहाली पुलिस की ओर से जब कोई सबूत या जानकारी साझा की जाएगी, उसके आधार पर जांच की जाएगी।

  • अब भुपिंदर से पूछताछ में खुलेंगे पुराने मामलों के तार: मोहाली ऑपरेशन सेल अब भुपिंदर सिंह से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटा है कि वह कब से इस नेटवर्क के संपर्क में था। पुलिस यह भी पता कर रही है कि उसके जरिए किन-किन लोगों की रेकी करवाई गई, कहां-कहां फायरिंग हुई और किन लोगों से रंगदारी मांगने की योजना थी।

  • काली और दूसरे गैंगस्टरों से संपर्क किस माध्यम से: पुलिस यह भी जांच कर रही है कि भुपिंदर का काली और दूसरे गैंगस्टरों से संपर्क किस माध्यम से था और उसे टारगेट से जुड़ी जानकारी कौन भेजता था। जांच आगे बढ़ने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उसके खिलाफ किन-किन वारदातों में कार्रवाई की जा सकती है।

10 दिन में 3 कोठियों पर फायरिंग, 4 शूटर गिरफ्तार मोहाली पुलिस ने पिछले 10 दिनों में फेज-10 और सेक्टर-104 में 3 अलग-अलग कोठियों पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग करने के आरोप में चार शूटरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में खरड़ का जसमनदीप सिंह, यमुनानगर का दुशंत शर्मा उर्फ शम्मी, सेक्टर-35 चंडीगढ़ का आकाशदीप सिंह और बठिंडा का प्रवीण कुमार उर्फ कालू शामिल हैं।इनके कब्जे से 5 पिस्टल बरामद पुलिस ने दावा किया कि ये चारों लॉरेंस गैंग से जुड़े थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 पिस्टल बरामद की हैं। इनमें 2 विदेशी जिगाना पिस्टल और 3 अन्य 30 बोर की पिस्टल शामिल हैं। इसके अलावा 12 कारतूस और वारदातों से पहले और बाद में इस्तेमाल की गई टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार भी बरामद की गई है।

मोहाली के SSP ने क्या दावा किया मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि फायरिंग की साजिश में विदेश में बैठे कुलवीर सिंह सिद्धू और बुड़ैल जेल में बंद गैंगस्टर रविंदर सिंह उर्फ काली का नाम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पीड़ितों को फोन कर 5-5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी।रिकॉर्डिंग या व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक नहीं इसके बाद उनके घरों पर गोलियां चलवाई गईं। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काली के खिलाफ इस दावे के समर्थन में कोई रिकॉर्डिंग या व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक नहीं की गई थी। एसएसपी ने कहा था कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है।

जिस गैंगस्टर काली को लेकर विवाद, उसके बारे में जानिए…

  • बुड़ैल जेल में बंद: रविंदर उर्फ काली फिलहाल चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद है। सितंबर 2026 में सामने आई पुलिस कार्रवाई के दौरान उसका नाम एक बार फिर चर्चा में आया।

  • लॉरेंस को छुड़ाने की कोशिश की: जनवरी 2015 में बनूड़-लांडरा रोड के पास पुलिस हिरासत से लॉरेंस बिश्नोई को छुड़ाने की कोशिश के मामले में रविंदर उर्फ काली का नाम सामने आया था। इस मामले में उसे 2023 में 2 साल की सजा भी हुई।

  • कई राज्यों में आपराधिक मामले: रविंदर उर्फ काली का नाम पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में हत्या, अपहरण, रंगदारी और अन्य गंभीर मामलों में सामने आया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

खन्ना में किसान के घर पुलिस की रेड:तूड़ी वाले कमरे में छिपा रखा था सामान, 75 लीटर लाहन बरामद; आरोपी गिरफ्तार

 लुधियाना , (PNL) : खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!