Monday , September 21 2026
Breaking News

श्री मुक्तसर साहिब में बड़ा हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवार दो युवतियों को कुचला, दोनों की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुक्तसर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू तेल टैंकर (ट्रक) ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियां गिर गई और ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे की है। युवतियों की पहचान राजवीर कौर (30) निवासी गांव रहूड़ियांवाली और रेणू (22) निवासी गांव थांदेवाला के तौर पर हुई है।

मुक्तसर के बठिंडा-मलोट बाईपास पर तेल टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत हो गई। मृतक छात्राएं मुक्तसर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी। ट्रक के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गए। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। राजवीर कौर शादीशुदा थी और उनके दो बच्चों की मां थी।

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद दोनों छात्राएं राजवीर कौर और रेणू स्कूटी पर सवार होकर बठिंडा-मलोट रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां पर तेज रफ्तार तेल टैंकर आया और उसने स्कूटी को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की बदहाल हालत के चलते स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों लड़कियां तेल टैंकर की चपेट में आ गईं और ट्रक के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को भी हिरासत में ले लिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!