Monday , September 21 2026
Breaking News

होशियारपुर में पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की पत्नी का गोलियां मारकर कत्ल, पढ़ें

होशियारपुर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर होशियारपुर से आ रही है। होशियारपुर में धार्मिक कुटिया में माथा टेककर लौट रही पंजाब पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। महिला को 3 गोलियां मारी गईं। हमलावरों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग की।

वारदात के बाद हमलावर फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात शनिवार तड़के 5 बजे हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों को सील कर दिया है। CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक यह वारदात होशियारपुर के गढ़शंकर एरिया में हुई। महदवाणी गांव की रहने वाली रचना देवी (62) तड़के 5 बजे घर से निकलीं। वह एक धार्मिक कुटिया में माथा टेकने गई। फिर वहां से घर लौट रही थी। वारदात के वक्त वह अकेली ही पैदल आ रही थी।

रूटीन में जाती थी, 2 हमलावरों ने घेरा, गोलियां मारीं

मृतका के परिजनों के मुताबिक महिला रूटीन में माथा टेकने जाती थी। घर से काफी दूर 2 हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। उन पर सामने से 3 गोलियां चलाईं गईं। सभी उनके शरीर पर लगीं, जिससे वहीं पर उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग वहां दौड़कर पहुंचे तो इसका पता चला।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!