Sunday , October 11 2026
Breaking News

गैंगस्टर नवप्रीत धालीवाल का कनाडा में मर्डर, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, लुधियाना का रहने वाला था, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के हलवारा (लुधियाना) के गांव सुधार के गैंगस्टर नवप्रीत सिंह धालीवाल की कनाडा में हत्या हुई है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एबॉट्सफोर्ड शहर में गोलियों से भून कर उसकी हत्या कर दी गई। अकाली दल बादल के सीनियर नेता और ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह धालीवाल ने बताया कि नवप्रीत सिंह धालीवाल रिश्तेदारी में उनका पोता लगता था। उसके दादा नाजर सिंह चचेरे भाई थे। नवप्रीत सिंह धालीवाल के पिता गुरजिंदर सिंह धालीवाल 1995 में सुधार से कनाडा चले गए थे और नवप्रीत सिंह धालीवाल का जन्म कनाडा में ही हुआ था।

उन्होंने बताया कि नवप्रीत छोटी उम्र में ही गलत संगत में पड़ गया था और उसके जुर्म और जुर्म की दुनिया में शामिल होने की खबरें गांव तक पहुंचती रही हैं। नवप्रीत धालीवाल अपने गांव सुधार बहुत कम आता था। नवप्रीत अपने परिवार के साथ कनाडा में स्थायी रूप से रह रहा था।

दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गैंगस्टर डोनी बल और मोहब्बत रंधावा ने नवप्रीत सिंह धालीवाल के हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने दावा किया है कि नवप्रीत धालीवाल सरे में उन्हें मारने की ताक में था अगर वो उसे नहीं मारते नवप्रीत उनका नुकसान कर सकता था।

अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोलियां

पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह धालीवाल ने बताया कि घटना उस समय घटी जब नवप्रीत अपनी मां के साथ कनाडा में घर पर था। अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और गोलीबारी कर दी। नवप्रीत को कई गोलियां लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

2024 में जमानत पर जेल से बाहर आया था नवप्रीत

जानकारी के अनुसार नवप्रीत धालीवाल के खिलाफ कनाडा में कत्ल, कत्ल की साजिश, फिरौती, वसूली, ड्रग तस्करी और अन्य गंभीर मामले चल रहे थे। 2024 में नवप्रीत और उसके साथी गैंगस्टर अनमोल संधू को कनाडा अदालत से जमानत पर रिहा किया गया था। कनाडा पुलिस ने कहा था कि नवप्रीत धालीवाल और अनमोल संधू सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा कर रहा है।

ब्रिटिश कोलंबिया के गिरोह से जुड़ा था नवप्रीत

कनाडा पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट पॉल वॉकर ने बताया कि दोपहर 12:35 बजे के तुरंत बाद एबॉट्सफोर्ड पुलिस को सिस्किन ड्राइव के 3200 ब्लॉक के एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों को घर के अंदर एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। जान बचाने के प्रयासों के बावजूद, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वॉकर ने बताया, यह घर पुलिस की जानकारी में था और मृतक युवक पुलिस के लिए जाना-पहचाना था और ब्रिटिश कोलंबिया के एक बदमाश गिरोह से जुड़ा हुआ था।

वर्ष 2022 में कनाडा पुलिस ने किया था गिरफ्तार

नवप्रीत धालीवाल और उसके साथी अनमोल संधू को मुकदमे की सुनवाई तक जमानत पर रिहा किए जाने के बाद एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक चेतावनी भी जारी की थी। एबॉट्सफोर्ड के नवप्रीत धालीवाल और अनमोल संधू 2022 के अंत में पुलिस द्वारा शुरू की गई कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार किए गए थे। जांच के दौरान, पुलिस ने एबॉट्सफोर्ड और सरे में कई घरों की तलाशी ली और कई किलोग्राम अवैध ड्रग्स, जिनमें फेंटानिल और कोकीन, नकदी और हथियार का जखीरा जब्त किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!