Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
बड़ी खबर : कमल कौर भाभी का हत्यारा गिरफ्तार, UAE से डिपोर्ट कर अमृतपाल मेहरों को लाया गया पंजाब, पढ़ें - punjabnewslive
Saturday , July 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : कमल कौर भाभी का हत्यारा गिरफ्तार, UAE से डिपोर्ट कर अमृतपाल मेहरों को लाया गया पंजाब, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बठिंडा में जून 2025 में इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल भाभी की सनसनीखेज हत्या मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसे मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) से डिपोर्ट (Deport) कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई एयरपोर्ट) पर 10 अप्रैल 2026 की सुबह उसे गिरफ्तार किया गया।

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग के तहत ओवरसीज फ्यूजिटिव ट्रैकिंग एंड एक्सट्राडिशन सेल (ओएफटीईसी) और केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की लोकेशन को ट्रेस कर उसके खिलाफ एक्सट्राडिशन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

जानकारी के अनुसार, 11 जून 2025 को अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कंचन कुमारी का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बठिंडा के आदेश अस्पताल के पास खड़ी कार में छोड़ दिया गया था। इस मामले में शामिल अन्य तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

हत्या के बाद मुख्य आरोपी देश छोड़कर फरार हो गया था और कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार उसे विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाने में सफलता हासिल की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!