Wednesday , July 29 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के बेटे अतुल भगत ने 50 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों के रखे नींव पत्थर

जालंधर, (PNL) : पंजाब के रक्षा सेवाएं भलाई, स्वतंत्रता सेनानी और बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत के सुपुत्र अतुल भगत द्वारा आज वार्ड नंबर 61, में 50 लाख रुपये की लागत से पूर्ण होने वाले सिवरेज तथा सड़कों के विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे गए। अतुल भगत ने संबोधन करते हुए कहा कि यह विकास कार्य पूर्ण होने पर लोगों को काफ़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सूबे में विकास की लहर चलाई जा रही है और राज्य का चहुमुखी विकास किया जा रहा है।

अतुल भगत ने कहा कि शहर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के अलावा आने वाले दिनों में करोड़ों रुपये की लागत वाले और विकास कार्य शुरू किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि सूबे की मौजूदा सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करके इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि सूबा सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए स्कीमों की शुरुआत की गई है और लोग सरकार की चार साल की उपलब्धियों और कार्यगुजारी से बहुत खुश हैं।

पंजाब सरकार की लोक भलाई योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्री भगत ने बताया कि महिलाओं के सम्मान के लिए ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीया सत्कार योजना’ शुरू की गई है। सूबा वासियों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा वरदान साबित हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा सरकार द्वारा ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मुहिम के तहत सरकारी स्कूलों की नुहार बदल दी गई है। उन्होंने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले मुफ्त और बेहतर शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है, जिससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के योग्य हो रहे है। इस मौके पर अन्यों के अलावा वार्ड इंचार्ज जगदीश समराय,आशा समराय, सुच्चा सिंह,सर्वन सिंह,गोपी नागरा, सोनू कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!