Wednesday , September 9 2026
Breaking News

नशे के खिलाफ मान सरकार का बड़ा कदम, इन पांच मंत्रियों की निगरानी में बनाई हाई पावर कमेटी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। सीएम भगवंत मान ने पांच सदस्यीय हाई पावर कमेटी बनाई गई है, जिसका काम नशे को लेकर की जा रही कार्रवाई पर नजर रखना रहेगा। कमेटी में पांच मंत्रियों को शामिल किया गया है। इसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री हरपाल चीमा करेंगे। कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अमन अरोड़ा, बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर और तरनप्रीत सोंध कमेटी के सदस्य होंगे।

कमेटी ग्राउंड से फीडबैक लेकर CM को देगी रिपोर्ट

पंजाब सरकार की तरफ से WAR ON DRUGS के तहत कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी ग्राउंड पर जाकर काम करेगी। गांव स्तर पर लोगों के बीच जाएगी। उनसे बातचीत करेगी। साथ ही यह भी देखेगी कि सरकार की मुहिम अच्छे तरीके से चल रही है या नहीं। कमेटी अपनी रिपोर्ट सीएम भगवंत मान को अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद सुधार की प्रक्रिया चलेगी।

सरकार का फोकस 2027 विधानसभा चुनाव पर है। नशा पंजाब के पिछले तीन विस चुनाव से बड़ा मुद्दा रहा है। अब अगले चुनाव तक पंजाब में नशे को पूरी तरह से खत्म करने करने और तस्करों पर सख्ती करने की योजना है। इससे पहले यूपी की तर्ज पर पहले लुधियाना में बुल्डोजर एक्शन हुआ था। यहां नशा तस्कर के निर्माण को गिराया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!