Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर जिले में लोगों द्वारा बंद का शांतिपूर्ण रहा समर्थन, दुकानें खुलनी हुई शुरू, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : अमृतसर में बाबा साहिब डा.बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा को नुक्सान पहुंचाने की घटना के बाद आज जालंधर जिले में बंद का शांतिपूर्वक समर्थन किया जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद बंद खत्म हो गया और लोगों ने दुकानें खोलनी शुरू कर दी है।

बता दें कि 26 जनवरी को अमृतसर के हैरीटेज स्ट्रीट पर किसी शरारती तत्व ने बाबा साहिब की प्रतिमा को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की थी। बाबा साहिब जी के किए इस अपमान से लोगों की भावनाएँ बहुत आहत हुई, जिस कारण कई जिलों में बंद बुलाया गया। जालंधर में भी इस बंद के दौरान लोगों का समर्थन मिला। लोग अमृतसर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

उधर, जालंधर के विधायक और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि पंजाब सरकार अमृतसर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल भी अमृतसर में डा.बी.आर.अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिलावासियों से संयम बरतते हुए जिले में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है।

अमृतसर में हुई घटना के विरोध में आज जालंधर में भी लोग बाबा साहिब की प्रतिमा के अपमान की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। जालंधर बंद के आह्वान का लोग सुबह से ही दुकानें आदि बंद कर समर्थन कर रहे है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!