Tuesday , September 29 2026
Breaking News

कनाडा में पंजाबी युवती का गोली मारकर कत्ल, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के टोरंटो शहर में 26 वर्षीय पंजाबी युवती नवनीत कौर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने 37 वर्षीय शरणदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ फर्स्ट डिग्री मर्डर और कोर्ट की अंडरटेकिंग का उल्लंघन करने के आरोप दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला टारगेटेड शूटिंग का प्रतीत होता है।

बातचीत के बाद मारी गोली

टोरंटो पुलिस के मुताबिक, घटना 24 जुलाई की सुबह करीब 7:23 बजे हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड (आर्बरवुड ड्राइव) इलाके में हुई। जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी और नवनीत कौर के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने युवती पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं पहुंचीं, लेकिन नवनीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद भागा, अगले दिन गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (OPP) ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ब्रैम्पटन का रहने वाला है। उसे 25 जुलाई 2026 को ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया।

पुलिस ने बताया टारगेटेड शूटिंग

टोरंटो पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच के आधार पर यह निशाना बनाकर की गई हत्या का मामला लगता है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और आरोपी व मृतका के संबंधों को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। मामले की जांच जारी है।

परिवार का दावा- शादी के लिए बना रहा था दबाव

जर्मनी में रह रहे नवनीत के अमृतसर निवासी चचेरे भाई मलकीत सिंह ने बताया कि नवनीत और आरोपी पहले एक ही कार्यस्थल पर काम करते थे और एक-दूसरे को जानते थे। परिवार के अनुसार दोनों के बीच किसी तरह का प्रेम संबंध नहीं था। उनका आरोप है कि शादीशुदा और बच्चों का पिता होने के बावजूद आरोपी अपनी पत्नी को तलाक देकर नवनीत से शादी करना चाहता था। नवनीत के इनकार करने पर वह लगातार उसे परेशान करने लगा।

पुलिस और आरोपी के परिवार से भी की गई थी शिकायत

परिजनों का कहना है कि नवनीत ने आरोपी की कथित हरकतों की शिकायत कनाडा पुलिस से की थी। साथ ही भारत में आरोपी के परिवार को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। परिवार का दावा है कि आरोपी के परिजनों ने भी उसके व्यवहार को लेकर चिंता जताई थी। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई होती, तो इस घटना को रोका जा सकता था।

डर के कारण कुछ महीने पंजाब में रही

परिवार के मुताबिक, आरोपी की कथित परेशानियों से तंग आकर नवनीत करीब दो-तीन महीने पहले भारत आई थी। उसने कुछ समय पंजाब में अपने परिवार के साथ बिताया और बाद में वापस कनाडा लौट गई। परिजनों का कहना है कि वह अपने करियर पर ध्यान दे रही थी और अच्छी नौकरी कर रही थी।

CCTV और डैशकैम फुटेज की अपील

टोरंटो पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी रखने वाले लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने आसपास मौजूद CCTV और डैशकैम फुटेज उपलब्ध कराने को भी कहा है। साथ ही क्राइम स्टॉपर्स के माध्यम से भी सूचना देने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में टोरंटो में यह 22वां हत्या का मामला है।

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार नवनीत पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। युवती के इनकार के बाद उसने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि पुलिस ने अभी नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!