Monday , September 28 2026
Breaking News

पंजाब में पति के जाने के गम में टूट गईं BJP नेता परमिंदर कौर, 24 घंटे में ही हो गई मौत; ये थे उनके आखिरी शब्द

न्यूज डेस्क, (PNL) : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय परमिंदर कौर ने अपने पति भूपिंदर सिंह की मौत का गहरा सदमा लगा। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से भूपिंदर सिंह का निधन हो गया था, और अगले ही दिन गुरुवार को परमिंदर कौर ने भी दिल का दौरा पड़ने से दम तोड़ दिया।

पति-पत्नी की 24 घंटे के अंदर मौत ने परिवार और समाज को स्तब्ध कर दिया है। भूपिंदर सिंह, जो सेंट जेवियर्स स्कूल जज्जल के प्रिंसिपल थे, शिक्षा और समाज में एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। उनके अचानक निधन से पूरा परिवार टूट गया, लेकिन उनकी पत्नी परमिंदर ने हिम्मत से खुद को संभाला।

बुधवार को पति के अंतिम संस्कार के दौरान परमिंदर ने अपने आंसुओं को रोकते हुए कहा, ‘मुझे अपने बच्चों के लिए मजबूत रहना है।’ परमिंदर की करीबी दोस्त जाली जैन बताती हैं कि वह अपने पति के साथ बेहद प्रेमपूर्ण संबंध में थीं।

पति की मौत के बाद वह लगातार खुद को समझा रही थीं कि उन्हें अपने दोनों बच्चों के लिए जीना है। उनके परिवार में कोई और बड़ा न होने के कारण वह, सुक्खी, मनदीप, कंवल आदि उनकी सहेलियां उनके घर पर रुक गई। रात को परमिंदर को थोड़ी घबराहट सी महसूस हुई।

उसने रात को उठ कर कहा कि उनको घबराहट सी महसूस हो रही है। उनका सेना अधिकारी बेटा उनको तुरंत मिलिट्री अस्पताल ले गया। लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार की स्थिति बेहद खराब है। दो अविवाहित बच्चे एक बेटा और एक बेटी माता-पिता के अचानक चले जाने से सदमे में हैं।

परमिंदर कौर न केवल भाजपा महिला मोर्चा की वक्ता थीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थीं। शहर में होने वाले महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कार्यक्रमों में उनकी भूमिका हमेशा अग्रणी रहती थी। उन्होंने कई महिलाओं को प्रेरणा दी और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। भूपिंदर सिंह भी शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत थे। वह अपने काम और समाजसेवा के लिए पहचाने जाते थे। दोनों ने अपने जीवन को समाज और परिवार के प्रति समर्पित किया। लेकिन उनकी मृत्यु ने परिवार और समाज में एक गहरा खालीपन छोड़ दिया है।

एक ही समय में पति-पत्नी की मौत

परमिंदर और भूपिंदर ने अपने पीछे जो विरासत छोड़ी है, वह केवल उनके बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके बेटे और बेटी को अब अपने माता-पिता की जिम्मेदारियों को निभाना होगा। परिवार के करीबी और आस-पड़ोस के लोग उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार हैं, लेकिन यह दर्द इतना बड़ा है कि उसे भुला पाना आसान नहीं होगा।

दोनों की मौत ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे समाज को हिला दिया है। लोग इस घटना को ‘सच्चे प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक’ मानते हैं। पति-पत्नी का एक ही समय में दुनिया से चले जाना यह दिखाता है कि उनका बंधन कितना गहरा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!