Thursday , July 30 2026
Breaking News

जालंधर से मुंबई के लिए इस तारीख को शुरू हो जाएगी डायरेक्ट फ्लाइट, चार जिले को लोगों को होगा फायदा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : अब मुंबई जाना होगा और भी आसान। सिर्फ दो घंटे के बीच आप जालंधर से मुंबई पहुंच जाएंगे। जी हां, जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से अब रोजाना मुंबई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 5 जून से इंडिगो एयरलाइन ये विमान शुरू करने जा रही है। इससे जालंधर के नजदीकी शहरों फगवाड़ा-कपूरथला, होशियारपुर और नवांशहर के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।

करीब पांच साल बाद आदमपुर से सीधी मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। यहां से पहले भी मुंबई के लिए फ्लाइट थी, लेकिन कोरोना काल में बंद कर दी गई थी।

एयरलाइन इंडिगो द्वारा इसकी शुरुआत की जा रही है। ये फ्लाइट हफ्ते के सातों दिन मुंबई से आदमपुर और आदमपुर से मुंबई जाएगी। जिसमें मुंबई से आदमपुर जाने वाली फ्लाइट का नंबर 040286 होगा और आदमपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का नंबर 620287 होगा।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से आने वाली फ्लाइट शाम करीब 4.25 पर लैंड हो जाएगी। आदमपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट का 35 मिनट का ठहराव रहेगा। शाम पांच बजे दोबारा फ्लाइट मुंबई लौट जाएगी। इस फ्लाइट का अनुमानित सफर करीब दो घंटे रहेगा। दोनों राज्यों के बीच चलाई जाने वाली ये फ्लाइट एयरबस है, जोकि पहली बार आदमपुर एयरपोर्ट से उड़ाने भर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!