Friday , September 11 2026
Breaking News

जालंधर में BSNL Exchange में आग, लाखों का नुकसान; कई इलाकों में इंटरनेट-फोन सेवाएं बंद

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नागरा रोड स्थित BSNL एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग के कारण लाखों के उपकरण फूंक गए, जिसके चलते मकसूदां और विधिपुर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। चश्मदीदों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरे परिसर को धुएं के गुबार और लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जांच में अधिकारियों ने हादसे का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।

आग पर फायर बिग्रेड ने पाया काबू।

इस अग्निकांड में एक्सचेंज में रखे महंगे तकनीकी उपकरण और मशीनरी जल गई। विभाग की ओर से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने से शहर की कनेक्टिविटी पर पड़ा है। इस हादसे के कारण मकसूदां,लिधड़ा समेत कई क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं, लीज लाइन और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए BSNL के SDO मनीष कुमार, JTO चमकौर और प्रीत मोगल तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी घटना स्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आगे फैलने से रोका, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!