लुधियाना के मैरिज पैलेस में गोली लगने से मरने वाली जालंधर की नीरू छाबड़ा की लाश घर आई, जन्मदिन वाले दिन हुई मौत, दूल्हे की थी मौसी, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
December 1, 2025
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना, होम
जालंधर, (PNL) : लुधियाना के पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में गोली लगने से दम तोड़ने वाली जालंधर की नीरू छाबड़ा की लाश घर पहुंच गई है और आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शादी समारोह में अंकुर और शुभम मोटा बदमाश भिड़ गए थे। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दूल्हे की मौसी की मौत हो गई। दूल्हे की मौसी नीरू छाबड़ा जालंधर के कोट-करार खां मोहल्ले की रहने वाली थीं। उनके परिवार में पति, बेटा है। एक बेटी है, जो विदेश में रहती है।
जानकारी देते हुए उनके पड़ोसी अशोक कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को शाम साढे 7 बजे दुकान बंद कर संदीप अपने बेटे और पत्नी के साथ लुधियाना में अपने भांजे की शादी में गया था। वहा यह हादसा हो गया। उनकी बॉडी देर रात लुधियाना से पोस्टमॉर्टम के बाद जालंधर लाया गया। जिनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नीरू के पति संदीप की मोहल्ले में करियाने की दुकान है। नीरू हाऊस वाइफ थीं। बेटा रिशभ जो ग्रेजुएट करने के बाद प्राइवेट जॉब करता है। साथ अपने पिता के साथ दुकान भी संभालता है। अशोक ने बताया कि बेटी थोड़ी दिन पहले विदेश में पढ़ने के लिए गई है। उनको भी आज ही पता चला है।
छाती में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी
उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि मौत कैसे हुई। उनके बताया कि मै नीरू छाबड़ा के पास ही खड़ा था गोली उनकी छाती में लगी। उनको पता भी नहीं लगा क्या हुआ उनके साथ। गोली लगने के बाद नीरू ने कहा मेरी छाती में कुछ गर्म गर्म सा लग रहा है। इतनी बात बोल कर वो गिर गई उनकी गिरते सार ही मौत हो गई।
जन्म दिन को कहा अलविदा
नीरू छाबड़ा के रिश्तेदारों ने बताया उसी दिन उसका जन्म दिन था जिस दिन उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया खुशियां एक मिनट में मातम में बदल गई। उनकी पड़ोसी अशोक ने बताया कि जाते समय उनसे बोल कर गए ख्याल रखना वैसे अपने टैक्सी बुक की हुई देर रात को वापिस घर आ जाना है। फिर भी आप ख्याल रखना।उन्होंने बताया कि पुरा परिवार खुशी सजधज कर शादी समारोह में गया था। आज उनकी लाश सफेद कफन में लिपट कर आएगी।
क्या था पुरा मामला लुधियाना के शादी समारोह चली थी गोलियां
पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह में अंकुर और शुभम मोटा बदमाश भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दूल्हे की मौसी और उसके दोस्त की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
देर रात शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। यह शादी झूला ठेकेदार के परिवार में थी। पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना के वक्त हलका नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे। घटना के वक्त पैलेस में करीब 700-800 लोग मौजूद थे। 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि बदमाशों के साथ पैलेस मैनेजमेंट और उन्हें इनवाइट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 6 लोगों को राउंडअप किया गाया है।