Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में अनकंट्रोल ट्रक की कार से टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, लगा लंबा जाम; राहत कार्य के बीच परेशान हुए लोग

जालंधर , (PNL) : जालंधर में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्या एन्क्लेव फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही कार से जा टकराया। टक्कर के बाद फ्लाइ ओवर पर जाम लग गया।

हादसा होते ही स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य शुरू कर दिया।

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लगा जाम।

हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लगा जाम।

दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा पूरी तरह बंद हो गया। दोपहर के व्यस्त समय में हुए इस हादसे के कारण फ्लाईओवर और इससे जुड़े मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तेज गर्मी के बीच वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक और कार को सड़क से हटाकर किनारे करवा दिया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!