Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अमृतसर में करियाना दुकानदार का गोली मारकर कत्ल, 50 लाख रुपए की मांगी गई थी फिरौती, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। हलका बाबा बकाला के पास स्थित गांव धूलके में बीते दिन एक किराना दुकान पर बैठे दुकानदार पर अज्ञात व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में एक व्यक्ति के छाती में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग की घटना कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी इसी दुकानदार के घर पर फायरिंग की गई थी और मामला रंगदारी से जुड़ा सामने आया था।

मृतक के बेटे लखविंदर सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 26 तारीख की रात को उनके घर पर भी 5 गोलियां चलाई गई थीं और 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। इस धमकी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर आई, जांच भी हुई, लेकिन उसके बाद परिवार को कोई कॉल नहीं आई।

परिवार का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि मामला शांत हो गया है, लेकिन अचानक दोबारा 2 अज्ञात हमलावर दुकान पर पहुंचे और गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस दौरान पीड़ित के पिता को गोली मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फिरौती की मांग किसने की थी और क्या दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गैंग का हाथ है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। वहीं पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि अगर पहली शिकायत के बाद कड़ी कार्रवाई होती, तो शायद यह जान न जाती। गांव के लोग भी इस घटना के बाद खौफ में हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!