Wednesday , September 9 2026
Breaking News

गोली का बदला गोली : अमृतसर में प्रोविजनल स्टोर पर फायरिंग करने वाले को पुलिस ने मारी गोलियां, दो गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से आ रही है। अमृतसर के जंडियाला गुरु में प्रोविजनल स्टोर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी उज्जवल हंस का एनकाउंटर किया। क्रॉस फायरिंग के दौरान उज्जवल गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने उसके एक साथी रवि को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि कुछ दिन पहले तीन बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर आकर जंडियालागुरु स्थित एक प्रोविजनल स्टोर पर गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद एसएसपी मनिंदर सिंह की निगरानी में जंडियालागुरु और मत्तेवाल पुलिस की टीमें तकनीकी जांच में जुटी थीं। जांच के दौरान उज्जवल हंस की लोकेशन बुधवार रात राम दीवाली गांव के पास ट्रेस की गई।

पुलिस ने जब आरोपी को घेरने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से उज्जवल घायल हो गया। मौके से .30 बोर का पिस्टल बरामद किया गया है।

केशव, जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी है और उसके इशारे पर ही उसने फायरिंग व फिरौती की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी माझा क्षेत्र में फिरौती और धमकाने की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!