Thursday , July 9 2026
Breaking News

जालंधर में हथियारों के बल पर कैश-मोबाइल लूटा:शॉप में घुसे नकाबपोश बदमाश, 2 सिलेंडर भी ले गए; मालिक बोला- कर्मचारी को डराया

जालंधर  , (PNL) ; जालंधर में बेखौफ बदमाशों ने देर रात लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सोढल रोड स्थित घई धर्म कंडा दुकान पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कर्मचारी को तेजधार हथियारों के बल पर बंधक बनाया और कैश, मोबाइल सहित गैस सिलेंडर लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश कर रही है।धर्म कंडा शॉप के मालिक अभिमन्यु के अनुसार, उनका कर्मचारी रोजाना की तरह ड्यूटी पर मौजूद था, तभी बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। हेलमेट पहने आए इन बदमाशों ने दफ्तर में घुसते ही कर्मचारी पर हथियार तान दिए। उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर कर्मचारी को डराया और दफ्तर में रखे 15 हजार रुपए कैश और मोबाइल छीन लिया।हैरानी की बात यह है कि लुटेरे सिर्फ पैसे लेकर ही नहीं रुके। उन्होंने दफ्तर के साथ बने कमरों की भी तलाशी ली। वहां रखे दो गैस सिलेंडर उठाकर अपनी बाइक पर लाद लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

धर्म कंडा के मालिक ने सुबह करीब 10 बजे थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों की संदिग्ध हरकतें कैद हो गई हैं। पुलिस फुटेज खंगाल कर लुटेरों के रूट का पता लगा रही है।

थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के जरिए घटना की जानकारी मिली थी। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

India के इतिहास की सबसे बड़ी हार, England ने 76 रनों पर किया ढेर, बना ये अनचाहा रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नॉटिंघम का ट्रेंट ब्रिज मैदान एक …

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!