Sunday , November 1 2026
Breaking News

पंजाब के DGP गौरव यादव का बड़ा फैसला, थानों में लंबे समय तक टिकने वाले मुंशियों का वर्चस्व होगा खत्म, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों से निपटने के लिए एक नई स्ट्रेटजी बनाई है। अब सभी जिलों की मैपिंग की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वहां किस तरह की ड्रग्स उपलब्ध हैं और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सभी अधिकारियों को विशेष लक्ष्य दिए जाएंगे, जिनके आधार पर SSP और SHO की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

इससे पहले डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि, सभी विभागों को एक साथ लाकर नशा मुक्ति के विभिन्न चरणों पर काम किया जाएगा। हमारा मुख्य लक्ष्य ड्रग सप्लायर्स पर रहेगा, जबकि नशा पीड़ितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्णय लिया गया है कि थानों के मुंशी का कार्यकाल दो साल का होगा, जिसके बाद उन्हें रोटेट किया जाएगा। बता दें कि थाने में मुंशी का पद अहम होता है और यहां पर मुलाजिम लंबे समय तक टिके रहते हैं और अपना वर्चस्व बना लेते हैं।

डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम का काफी अच्छा रिस्पांस आया है। पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई व वहां के तस्करों को नुकसान हुआ है। ऐसे में अब पाकिस्तान में पंजाब में अशांति फैलाकर यहां की भाई चारक सांझ को खराब करने की कोशिश कर रहा है।

इससे पहले डीजीपी गौरव यादव ने आज पुलिस के सीनियर अधिकारियों से हाई लेवल मीटिंग की है। मीटिंग में नशे से निपटने की रणनीति बनी है। मीटिंग में स्पेशल DGP, ADGP और IG स्तर के अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हर तथ्य पर गंभीरता से मंथन किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!