जालंधर के वरदान अस्पताल गोलीकांड में सस्पेंड हुए एसीपी परमिंदर सिंह मंड की माता जी का निधन, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
March 3, 2026
जालंधर, ताजा खबर, पंजाब, होम
जालंधर, (PNL) : मोता सिंह नगर में वरदान अस्पताल पर हुई फायरिंग के मामले में सस्पेंड हुए एसीपी परमिंदर सिंह मंड की माता जी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। कल शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि सस्पेंशन के बाद एसीपी को पटियाला आईआरबी में भेज दिया गया था। वहाँ पर हाजिरी लगाने के बाद ही उन्हें उनकी माता जी के निधन की खबर मिली। एसीपी परमिंदर मंड मिट्ठापुर रोड पर रहते हैं। उनका अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।