Wednesday , March 11 2026
Breaking News

दुखद खबर : जालंधर में दोस्त का Bullet मोटरसाइकिल लेकर जा रहे 23 साल के युवक की हादसे में मौत, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से दुखद खबर है। मकसूदा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान किला मोहल्ला निवासी गोयम जैन पुत्र राजेश जैन के रूप में हुई है। घटना के समय गोयम अपने दोस्त की बुलेट बाइक पर सवार था। उसकी एक्टिवा दूसरे दोस्त के पास थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उक्त गोयम को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी या नहीं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोयम जैन के दोस्तों ने बताया- वह रोजाना की तरह शाम को मकसूदां के अमनदीप एवेन्यू स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। रात करीब साढ़े दस बजे जब वे घर जाने लगे तो गोयम जैन ने अपनी एक्टिवा की चाबी दोस्त को दे दी और बुलेट देने को कहा। कुछ देर बाद जब वे मकसूदां चौक पर पहुंचे तो मकसूदां थाने के पास गोयम जैन का एक्सीडेंट हो गया।
आस-पास के लोगों और दोस्तों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में अब तक 7800 से अधिक लोगों ने फेयर प्राइस शॉप्स के लिए आवेदन किया : लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़, (PNL) : खाद्य सुरक्षा के लाभों को लाभार्थियों तक तेज़ी से पहुंचाने के उद्देश्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!