Thursday , September 10 2026
Breaking News

लुधियाना में बड़ा हादसा, लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुल से नीचे गिरी कार, पांच लोगों की मौत

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग जगरांव एरिया के थे। सूचना मिलने के बाद थाना लडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने देर रात को पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

हादसे का शिकार कार में तीन लड़के और दो नाबालिग लड़कियां थी। सभी जगरांव से होते हुए अमृतसर की तरफ जा रही थीं। उनकी कार काफी तेज रफ्तार थी और बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और शवों को बाहर निकाला। थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी कब्जे में लेकर शव पीएम के लिए भेज दिए। पुलिस मृतकों के परिवार वालों का पता लगाने में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!