Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Chandigarh PGI के डॉक्टर से 1.10 करोड़ की साइबर ठगी:वाट्सएप ग्रुप के जरिए बनाया निशाना

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां PGI के एक डॉक्टर को शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसाकर 1.10 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। मामला सामने आते ही सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता डॉ. राकेश प्रभुगौड़ पाटिल, निवासी सेक्टर-38, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में इंटरनेट के माध्यम से शेयर मार्केट के बारे में जानकारी लेना शुरू किया था। इसी दौरान जनवरी 2026 में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां ग्रुप के एडमिन और अन्य सदस्यों ने उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया।

25 ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर किए 1.10 करोड़ रुपए

ठगों ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर डॉक्टर से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। डॉक्टर ने करीब 25 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1.10 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। डॉक्टर के मुताबिक शुरुआत में ऐप पर मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। लेकिन जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो ठगों ने विभिन्न बहानों से उनसे और पैसे जमा करवाने शुरू कर दिए।

RBI और ED अधिकारी बनकर मांगे 10 लाख रुपए

ठगों ने खुद को RBI और ED का अधिकारी बताते हुए “सुरक्षा प्रक्रिया” के नाम पर डॉक्टर से 10 लाख रुपए और मांग लिए। इस दौरान डॉक्टर को शक हुआ और उन्होंने ग्रुप के अन्य सदस्यों से संपर्क किया।

संपर्क करने पर खुला ठगी का राज

जब डॉक्टर ने अन्य लोगों से बात की तो उन्हें पता चला कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-17 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है, ताकि ठगों तक पहुंचा जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!