Friday , October 2 2026
Breaking News

बठिंडा बस हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, पीड़ितों को सहायता राशि देने का ऐलान, हादसे में आज 8 लोगों की मौत हुई थी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के बठिंडा में यात्रियों से भरी हुई एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद पार्रे ने बताया कि शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को एक तेज रफ्तार बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो वर्षीय बच्ची समेत आठ लोगों की मौत हो गई। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था जिस कारण ये हादसा हुआ। आठ मृतको में से पांच की पहचान हो गई है, जबकि तीन की पहचान नहीं हो पाई है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और पीड़ितों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना पर दुख जाहिर करते हुए पीड़ितों को सहायता राशि देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष’ से सड़क हादसे के मृतकों के प्रत्येक परिवार को दो लाख और घायलों को 50,000 रुपए राशि देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के ‘x’ अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “पंजाब के बठिंडा में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

सड़क हादसा बठिंडा के कोटशमीर रोड पर उस समय हुआ। पुल से गुजर रही यात्रियों की एक बस नाले में जा गिरी। बस के गिरने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार 5 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 अन्य गंभीर घायलों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य 18 यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राइवेट बस में सवार सभी यात्री एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर तेज रफ्तार से जा रही बस पुल से नीचे कई फीट गहरे नाले में गिर गई। इसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। पुलिस टीम हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!