Thursday , July 30 2026
Breaking News

अमृतसर में रूंह कंपा देने वाला हादसा : पेट्रोल टैंकर पलटने के बाद हुआ धमाका, पास से गुजर रही कार में लगी आग, दो युवक जिंदा जले, दोनों की मौत

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में आज यानी बुधवार को दो युवक जिंदा जल गए। हादसा जंडियाला में अमृतसर-जालंधर हाईवे पर हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के टैंकर का टायर फटने से वह बेकाबू होकर एक कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए।

जंडियाला के एक प्रत्यक्षदर्शी दविंदर सिंह ने बताया कि पेट्रोल टैंकर जालंधर से अमृतसर की ओर आ रहा था। हाईवे पर अचानक टैंकर का टायर फट गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर दूसरी तरफ बढ़ गया जहां अमृतसर की तरफ से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर के बाद कार रेलिंग से टकराई और उसमें आग लग गई।

ट्रक जालंधर से पेट्रोल लेकर आ रहा था- डीएसपी

डीएसपी जंडियाला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हुंदल पेट्रोल पंप जंडियाला का ट्रक जालंधर से पेट्रोल लेकर आ रहा था। टायर फटने के कारण वह पुल पर खड़ी कार से टकरा गया। इस टक्कर से कार रेलिंग पर चढ़ गई और उसमें आग लग गई।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए हैं और पुलिस के मुताबिक मौके पर ही शायद उनकी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस क्रेन मंगवाकर युवकों को बाहर निकाल रही है वहीं आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। पेट्रोल का टैंकर भरा हुआ था लेकिन गनीमत रही कि वो नहीं फटा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!