Wednesday , August 19 2026
Breaking News

तरनतारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच का मर्डर, सेना से रिटायर हुआ था गुरभेज, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। तरनतारन के गांव चीमा खुर्द में आप के सरपंच गुरभेज सिंह की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने अपने साथियों से मिलकर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।

सीमांत गांव चीमा खुर्द से संबंधित शरनजीत सिंह कांग्रेस के कार्यकाल दौरान गांव का सरपंच रह चुका है। बाद में उसने आप ज्वाइन कर ली। पंचायती चुनाव के दौरान शरनजीत सिंह ने पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने लिए आवेदन दिया, लेकिन गांव वालों की सहमति से गुरभेज सिंह के नाम चुना गया।

बता दें कि गुरभेज सिंह सेना से सेवानिवृत होकर समाज सेवा का कार्य करता था। जिसके कारण गुरभेज सिंह गांव में लोकप्रिय हो गया था। वह सरपंच बना तो पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने जमकर विरोध किया। एक ही पार्टी में होने के बावजूद दोनों के बीच आपस में छत्तीस का आंकड़ा रहा।

वीरवार की दोपहर को गांव के चोराहे में गुरभेज सिंह पर पूर्व सरपंच शरनजीत सिंह ने साथियों से मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे बुरी तरह से काट डाला। हमले में गंभीर घायल होने से सरपंच को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। डीएसपी (आई) जगजीत सिंह चहल मौके पर पहुंचे। सरपंच के भाई गुरचेत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!