Wednesday , September 9 2026
Breaking News

क्रिसमिस वाले दिन बड़ा हादसा, कजाकिस्तान में 110 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट क्रैश, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कजाकिस्तान के अक्टौ शहर के पास बुधवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस वाले दिन यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है. मध्य एशियाई देश के आपात स्थिति मंत्रालय ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट्स से संकेत मिला है कि विमान में मौजूद कुछ लोग जीवित बच गए हैं.

दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं. विमान में लगी आग को बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है. बता दें कि यह विमान अज़रबैजान एयरलाइंस संचालित करता था. यह बाकू से उड़ान भरकर रूस के चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था, लेकिन, ग्रोज्नी में कोहरे के कारण इसका रूट बदल दिया गया था.

42 लोगों के मरने की आशंका

AP की रिपोर्ट के मुताबिक कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय का कहना है कि  अज़रबैजान एयरलाइंस के विमान दुर्घटना में 42 लोगों के मरने की आशंका है. फ्लाइट पर सवार लोगों की संख्या इस प्रकार है.

देश                पैसेंजर
अजरबैजान-     37
रूस-              16
कजाकिस्तान-    6
किर्गिस्तान-       3

कजाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, विमान में 105 यात्री और 5 चालक दल के सदस्य सवार थे. हालांकि, रॉयटर्स ने इस जानकारी की पुष्टि नहीं की है. इस बीच कजाकिस्तान  की कई न्यूज वेबसाइट 72 लोगों के फ्लाइट पर मौजूद होने का दावा कर रहे हैं. कजाकिस्तान की लोकल न्यूज वेबसाइट Kazinform  के अनुसार, दुर्घटना में 25 लोग बच गए, जिनमें से 22 को अस्पताल ले जाया गया.

वहीं दुर्घटना पर अज़रबैजान एयरलाइंस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. यह हादसा विमानन सुरक्षा के लिए एक और चुनौतीपूर्ण घटना है. अधिक जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी. हालांकि, इस बीच  कजाकिस्तान के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं. विमान में लगी आग को बुझाने का काम तेजी से किया जा रहा है. हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!