Friday , July 31 2026
Breaking News

जालंधर में कल निकलेगी शोभायात्रा, ये रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस की तरफ से रूट प्लान जारी, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के उपलक्ष्य में 6 अक्टूबर को जालंधर में शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस संबंध में जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि जी प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला जालंधर से शुरू होगी और भगवान वाल्मीकि जी चौक-लव कुच चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, माई हीरा गेट, शीतला मंदिर, भगवान वाल्मीकि जी गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा से होते हुए भगवान वाल्मीकि जी प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला जालंधर में समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक यातायात को डायवर्ट किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM मान फिरोजपुर, वित्त मंत्री चीमा लुधियाना में फहराएंगे तिरंगा:सरकार ने मुख्य अतिथियों की लिस्ट की जारी; जालंधर में ये मंत्री लेंगे परेड की सलामी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 के जिला और राज्यस्तरीय …

गुरु पर्व पर पाकिस्तान जाएंगे सिख श्रद्धालु:ऐतिहासिक गुरुद्वारों के करेंगे दर्शन, SGPC ने 10 अगस्त तक मांगे आवेदन

अमृतस​र , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान …

जालंधर में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे पर किया हमला:छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर आते समय घेरा, स्कूटी से गिराया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बच्चे को स्कूल से लेकर लौट रही एक महिला पर …

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला:गोराया के पास एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर; मासूम की मौके पर मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटी …

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!