Monday , July 20 2026
Breaking News

पंजाब सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को हल करने के लिए वचनबद्ध : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज प्रदेश सरकार की कर्मचारियों के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों सहित कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मुद्दे पहले ही हल किए जा चुके हैं और शेष जायज मांगों पर भी सरकार सक्रियता से विचार कर रही है।

पंजाब सिविल सचिवालय में अपने दफ्तर में उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग तथा गुरु अंगद देव वेटरनरी एवं एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सचिव व्यय डॉ. वी.एन. जादे, सचिव शिक्षा अनिंदिता मित्रा, विशेष सचिव   परसोनल उपकार सिंह, विशेष सचिव वित्त अजय अरोड़ा तथा गुरु अंगद देव वेटरनरी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. जतिंदर पाल सिंह गिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री चीमा ने एक्स इंप्लाइज विंग आम आदमी पार्टी, पंजाब तथा ई.टी.टी. टेट पास अध्यापक यूनियन (जय सिंह वाला) के प्रतिनिधियों से बातचीत की। अध्यापक संगठन के प्रतिनिधि से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी जायज मांगें प्रक्रिया के अधीन हैं। उन्होंने संगठन को सलाह दी कि भविष्य में एकल प्रतिनिधि की जगह उच्च स्तरीय विचार-विमर्श के लिए चार-पांच नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बैठक में शामिल होना चाहिए ताकि किसी भी मुद्दे पर अधिक सार्थक चर्चा की जा सके और सहमति बन सके।

इसके अलावा, पूर्व मुलाजिम विंग के नेताओं से बैठक करते हुए वित्त मंत्री ने वित्त विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को जायज मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुनः दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है और सभी जन सेवकों के लिए सहायक माहौल बनाने के लिए वचनबद्ध है।

इन बैठकों में एक्स इंप्लाइज विंग आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रधान गुरमेल सिंह सिद्धू, जिला सचिव खुशविंदर कपिला, सलाहकार दर्शन सिंह, मक्खण सिंह, गुरदेव सिंह पटियाला तथा ई.टी.टी. टेट पास अध्यापक यूनियन (जय सिंह वाला) के प्रधान कमल ठाकुर ने अपनी मांगें और मुद्दे साझा किए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!