Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब में ठंड का कहर जारी, नवांशहर प्रदेश में सबसे ठंडा, आज मौसम विभाग का रेड अलर्ट

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और गुरुवार को 3.4 डिग्री के तापमान के साथ नवांशहर (एसबीएस नगर) सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, शनिवार के लिए ऑरेंज और रविवार व सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा। इसके साथ कोल्ड डे रहेगा और शीतलहर भी चलेंगी। गुरुवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक बना रहा।

एसबीएस नगर के अलावा अमृतसर का पारा 5.5 डिग्री, लुधियाना का भी 5.5 डिग्री, पटियाला का 5.0 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 6.0, बठिंडा का 5.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 5.0, गुरदासपुर का 4.0 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 17 डिग्री तापमान समराला में दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 10.2 डिग्री (सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 15.2 (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), पटियाला का 15.2 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 13.5, गुरदासपुर का 8.4, एसबीएस का 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

चंडीगढ़, (PNL) : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने रविवार को कहा कि विपक्ष 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!