Wednesday , February 18 2026
Breaking News

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ एक्शन जारी, अब मोहाली में इस गैंगस्टर को पुलिस ने मारी गोलियां, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : नाका तोड़कर भागे गैंगस्टर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मोहाली में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजपुरा निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। इस मुठभेड़ में गोलियां लगने से गैंगस्टर प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक नाके पर तैनात पुलिस ने गाड़ी में आ रहे गैंगस्टर को रुकने के लिए कहा तो वह नाका तोड़कर भाग गया। जब उसके पीछे लगी पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान प्रिंस के दो गोलियां लगी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

20,000 रुपये रिश्वत लेते कानूनगो के भाई को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

जालंधर, (PNL) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!