Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस की महिला इंस्पेक्टर भगोड़ी घोषित, करीब 9 महीने से चल रही हैं फरार, पढ़ें पूरा मामला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर को अदालत ने भगोड़ी घोषित कर दिया है। वह करीब 9 महीने से फरार चल रही है। उसे भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उसके खिलाफ धारा 209 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले उस पर नशा तस्करों से 5 लाख रुपए लेकर छोड़ने के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज था।

थाना कोटईसे खां की पूर्व इंचार्ज अर्शप्रीत कौर के खिलाफ 23 अक्टूबर 2024 को नशा तस्कर को छोड़ने के बदले 5 लाख रुपए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से उक्त महिला पुलिस अधिकारी फरार चल रही है। उसकी अंतरिम ज़मानत की अर्जी भी खारिज हो चुकी है।

केस दर्ज होने के 9 महीने बाद भी सस्पेंड की गई अधिकारी अदालत में हाज़िर नहीं हुई, जिस कारण अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। थाना कोटईसे खां में अर्शप्रीत कौर के खिलाफ धारा 209 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोटईसे खां की पुलिस ने कोटईसे खां निवासी अमरजीत सिंह को स्कॉर्पियो गाड़ी और 2 किलो अफीम सहित गिरफ्तार किया था। अमरजीत के साथ उसका भाई मनप्रीत सिंह और भतीजा गुरप्रीत सिंह भी था, जिन्हें भी 3 किलो अफीम सहित मौके से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने थाना के मुंशी गुरप्रीत सिंह और बलखंडी चौकी के मुंशी राजपाल सिंह के साथ मिलकर 5 लाख रुपए लिए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!