Tuesday , September 29 2026
Breaking News

आम जनता पर ‘करेंसी’ का झटका! डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 93 के पार पहुँचा

न्यूज डेस्क, (PNL) : भले ही शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही हो, लेकिन करेंसी मार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि डॉलर के मुकाबले में रुपया पहली बार 93 के लेवल को पार कर गया है. उसका कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली को माना जा रहा है. रुपए में इस गिरावट की वजह से इंपोर्टेड महंगाई में इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि विदेशी सामान की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. साथ ही विदेशी में पढ़ाई के साथ फॉरेन ट्रिप भी महंगा होगा. इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी देखने को मिल सकता है. फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी से स्थानीय मुद्रा पर और दबाव पड़ा, जबकि घरेलू शेयर बाज़ारों में सकारात्मक शुरुआत ने इसे और ज़्यादा गिरने से कुछ हद तक बचा लिया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर करेंसी मार्केट में किस तरह के आंकड़े को देखने को मिल रहे हैं.

पहली बार डॉलर 93 के पार

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज में, लोकल करेंसी डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुली. इसके बाद यह पहली बार 93 का आंकड़ा पार कर 93.08 पर कारोबार करने लगी, जो इसके पिछले बंद भाव से 19 पैसे कम था. बुधवार को रुपया 49 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर बंद हुआ था. गुड़ी पड़वा के कारण गुरुवार को फॉरेक्स बाज़ार बंद थे. अनिल कुमार भंसाली, हेड ऑफ़ ट्रेजरी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, Finrex Treasury Advisors LLP ने कहा, “रुपया कमज़ोर दिख रहा है; RBI ही एकमात्र ऐसी संस्था है जो डॉलर बेचकर इसे और गिरने से बचा रही है.  गुरुवार को जब सेंसेक्स और निफ्टी 21 महीने के निचले स्तर पर गिरे, तब FPIs (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) ने बिकवाली की.

डॉलर इंडेक्स में आई तेजी

इस बीच, डॉलर इंडेक्स – जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है – 0.17 प्रतिशत बढ़कर 100.25 पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड, वायदा कारोबार में 1.64 प्रतिशत गिरकर 106.9 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. जबकि एक दिन पहले कच्चे तेल की कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए थे. घरेलू शेयर बाज़ार की बात करें तो, सेंसेक्स गुरुवार की भारी गिरावट से उबरते हुए 960.67 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 75,167.91 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 311.50 अंक या 1.35 प्रतिशत बढ़कर 23,313.65 पर पहुंच गया. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध आधार पर 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

रुपए में राहत के कोई आसार नहीं

यूरोप के प्रमुख देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के सुरक्षित गुज़रने के लिए किए जा रहे प्रयासों में शामिल होने की पेशकश की है, और अमेरिका ने तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कुछ कदम उठाने की रूपरेखा तैयार की है. रुपए पर बना दबाव निकट भविष्य में कम होने की संभावना नहीं है, क्योंकि तेल की कीमतों में अचानक उछाल की चिंताओं के चलते विदेशी निवेशकों ने मार्च महीने में अब तक स्थानीय शेयरों से 8 अरब डॉलर से ज़्यादा की रकम निकाल ली है; यह जनवरी 2025 के बाद से किसी एक महीने में हुई सबसे बड़ी निकासी है. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि ऊर्जा की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी भारत की आर्थिक वृद्धि को नुकसान पहुंचा सकती है और महंगाई को बढ़ा सकती है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!