Wednesday , April 1 2026
Breaking News

दरिंदे को हुई फांसी : जालंधर में 12 साल की बच्ची से रेप के बाद हथौड़ा मारकर कत्ल करने वाले आरोपी को अदालत ने दी सजा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : अतिरिक्त जिला एंव सेशन जज अर्चना कंबोज की अदालत ने शुक्रवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। जालंधर के गोराया में करीब 4 साल पहले एक 12 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हथोड़ा मारकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने उक्त मामले में क्रूरता भरा बताया।

जानकारी के अनुसार गोराया के एक गांव से शाम 4:15 बजे बच्ची लापता हो गई थी। जिसके बाद पिता ने बच्ची की तलाश शुरू की। 2:45 बजे उसे घर के बाहर खेलते देखा था। इसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई थी। सबसे पहले अनाउंसमैंट करवाया गया और सोशल मीडिया पर लापता बच्ची की फोटो शेयर की गई थी।

पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो यह क्लियर हो गया था कि बच्ची गांव से बाहर नहीं गई है। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस घरों की तलाश शुरू कर दी थी। गुरप्रीत भी बच्ची को ढूंढने का ड्रामा कर लोगों के घरों की तलाशी लेने में पुलिस की मदद करने लगा था। जब पुलिस ने करीब 7 बजे गुरप्रीत के घर में गई तो अंदर से खून से सना हथौड़ा मिला था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि जब बच्ची का शव बरामद किया गया था तो उस वक्त लोगों ने गोपी की जमकर पिटाई की थी। पुलिस आरोपी को पब्लिक के चंगुल से छुड़वा कर थाने ले गई थी। वहां आधी रात तक आरोपी से पूछताछ चल रही थी। पुलिस ने खून से सना हथौड़ा कब्जे में लिया था। बच्ची का शव पड़ोसी गुरप्रीत के घर से मिला था। वहीं, जब पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाया तो पता चला कि बच्ची से रेप हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के गुरसंत नगर में युवती पर हमला: शादी से इनकार पर बौखलाया प्रेमी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के गुरसंत नगर इलाके में उस समय हंगामा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!