Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर : केपी के बेटे की मौत मामले का मुख्यारोपी प्रिंस 5 दिन बाद भी गिरफ्त से दूर, पुलिस अधिकारियों को बेवकूफ बना रहा, SHO भी सवालों के घेरे में, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत के मामले का मुख्यारोपी गुरशरण सिंह प्रिंस 5 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। ना तो पुलिस प्रिंस को गिरफ्तार कर पा रही है और ना ही सरेंडर करवा पा रही है। हालांकि मंगलवार रात वह सरेंडर करने जा रहा था, लेकिन कानून के माहिरों ने उसे रोक दिया। उसके बाद वह फिर अंडरग्राउंड हो गया है। इस पूरे मामले में वह जालंधर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों को बेवकूफ बना रहा है। हालांकि थाना छह के एसएचओ अजैब सिंह भी सवालों के घेरे में है। पांच दिन बाद भी एसएचओ आरोपी प्रिंस को पकड़ नहीं पाए। बताया जा रहा है कि एसएचओ को सीनियर अधिकारियों ने फटकार भी लगाई है। फिलहाल पुलिस की मानें तो प्रिंस की तलाश में छापेमारी जारी है। बता दें कि शनिवार रात मॉडल टाउन में प्रिंस की क्रेटा कार की टक्कर केपी के बेटे रिची की फॉर्च्यूनर और ग्रैंड विटारा कार से हुई थी। रिची केपी की हादसे में मौत हो गई थी और पुलिस ने प्रिंस पर BNS की धारा 105 समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!