Saturday , August 1 2026
Breaking News

जालंधर में युवक की छित्तर परेड, बच्ची से की गंदी हरकत, महिलाओं ने पेड़ से बांध जमकर की धुनाई, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत हरकत करने वाले आरोपी युवक की लोगों ने छित्तर परेड कर दी। आरोपी को महिलाओं ने पकड़कर जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची के साथ गंदी हरकत कर रहा था। इसका पता चलते ही स्थानीय महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और सरेआम उसकी धुनाई कर डाली। आरोपी युवक प्रवासी है और यहां किराये पर रहता है।

लोगों ने आरोपी को पेड़ से रस्सियों से बांध दिया और फिर भड़ास निकालते हुए उसे खूब पीटा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई, जबतक पुलिस पहुंची तब तक लोगों ने आरोपी पर अपना जमकर गुस्सा निकाला। महिलाओं ने कहा कि आरोपी युवक बच्ची को कमरे में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। कमरे में युवक बच्ची के साथ अर्धनग्न हालत में मिला था। इसके बाद आरोपी पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इससे पहले होशियारपुर में भी एक इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसने पूरे पंजाब में गुस्से की लहर पैदा कर दी थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राम मंदिर पर संसद में अनोखा प्रदर्शन… डिंपल यादव ने रखा चंदा बॉक्स और संत बनकर बैठे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दिया चंदा

न्यूज डेस्क, (PNL) : चंदी चोरी के मामले पर आज शुक्रवार को संसद परिसर में …

दौलत, शौहरत और इज्जत मिली है…ट्रोलिंग पर Kangana Ranaut का नया बयान

न्यूज डेस्क, (PNL) :बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने ट्रोल किए जाने के सवाल पर जवाब …

जालंधर में शहीद उधम सिंह को दी गई श्रद्धांजलि:टीवी सेंटर पार्क में उमड़े नेता, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए; ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर टीवी सेंटर स्थित …

13 साल की बच्ची 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई:लुधियाना में पेट दर्द होने पर पता चला; आरोपी राखी बंधवाता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में 13 साल की रेप पीड़िता 7 महीने की प्रेग्नेंट हो …

पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:तापमान 0.3°C गिरा; सभी डैम का जलस्तर बढ़ा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में आज (31 जुलाई) से 3 अगस्त तक भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!