Thursday , April 23 2026
Breaking News

पंजाब में रिहायशी कॉलोनी में बम फटा, व्यक्ति के हाथ-पैर उड़े, SSP बोले-ये आतंकी घटना हो सकती है

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह बम धमाका हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति के हाथ और पैर चिथड़े की तरह उड़ गए हैं। उसका पूरा शरीर छलनी है। धमाका सुनने और व्यक्ति को देखने वाले लोगों का कहना है कि यहां बम फटा है।

हालांकि, इस बारे में पुलिस ने पहले कोई पुष्टि नहीं की। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि धमाका किस चीज से हुआ है, इसकी अभी जांच की जा रही है। जबकि, बाद में SSP ने माना कि यह बम धमाका ही था। उन्होंने आतंकी हमले की भी आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान माहौल खराब करने की साजिश कर रहा है। जो व्यक्ति घायल हुआ है, वह हथियारों की खेप उठाने आया था। इसी दौरान धमाका हो गया और उसके खुद के ही चिथड़े उड़ गए।

मौके पर आग भी लगी मिली है, जिसे लेकर पुलिस का कहना है कि यह आग धमाके से ही लगी होगी। फिलहाल, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके बचने की संभावना कम है।

यह धमाका मजीठा रोड बाईपास स्थित ‘डिसेंट एवेन्यू’ कॉलोनी के बाहर हुआ है। एक चश्मदीद ने बताया है कि सुबह अचानक धमाका हुआ है। धमाका काफी तेज था। उसकी आवाज सुनकर जब हम उसकी तरफ दौड़े तो देखा कि एक व्यक्ति दर्द से पड़ा कराह रहा था।

व्यक्ति के हाथ-पैर उड़ गए थे। इससे पता लगता है कि वह बम ही था, क्योंकि मौके पर कुछ और था ही नहीं। मौके पर कुछ झाड़ियों में आग भी लगी हुई थी, जो बम धमाके से लगी होगी। इस सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Iran ने जहाजों पर बरसाईं गोलियां… फिर 100 डॉलर के पार हुआ कच्चा तेल

न्यूज डेस्क, (PNL) : होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!