Wednesday , March 11 2026
Breaking News

पंजाब में फैले प्रदूषण पर भड़के गायक कंवर ग्रेवाल, बोले-गुरुपर्व पर पटाखे चलाकर लोगों ने जमकर गंद डाला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना में बीते दिन सिंगर कंवर ग्रेवाल का शो था। शो दौरान सिंगर कंवर ग्रेवाल पटाखे चलाने वालों पर जमकर बरसे। उन्होंने वातावरण को लेकर जमकर पटाखे चलाने वालों पर निशाना साधा। मंच पर ग्रेवाल ने कहा कि लोगों ने दीवाली और गुरुपर्व पर खूब पटाखे चलाए है। पूरा पैसा बरबाद किया गया है। फिर हम दोष देते हैं सरकार को। हमारी आर्थिकता गिर गई।

उन्होंने कहा कि, कल बाबा नानक देव जी का जन्म दिवस था। फिर से हमारे लोग कल अमीर हो गए। लोगों ने कल पटाखे चलाकर शहर को छावनी बना दिया। गुरुपर्व की रात लोगों ने जमकर गंद डाला। सुबह उठ कर 75 प्रतिशत लोगों ने पढ़ा पवन गुरु, पानी पिता और माता धरत महान है।

कंवर ग्रेवाल ने कहा कि हमें शर्म आती है। कंवर ग्रेवाल ने कहा कि यदि कोई हमसे पूछता है कि कहां से आए हो तो हम कहते हैं कि गुरूओं की धरती पंजाब से आए हैं, लेकिन आज गुरुओं की धरती को ही विषैला कर रहे हैं।

पंजाब के लोगों को अब इस बात के लिए संघर्ष करना पड़ेगा कि हमारा पानी गंदा हो गया। रात को दीवाली में भी खूब पटाखे चले जिस कारण वातावरण दूषित हुआ। जिस कारण दमा और कैंसर तक की बीमारी फैल रही है। अब क्रिसमिस आएगा उस रात भी लोग जमकर पटाखे चला वातावरण को दूषित करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : नवांशहर में पंजाबी गायक पर हमला, कार नहीं रोकने पर बदमाशों ने की फायरिंग, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के नवांशहर से आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!