Sunday , November 1 2026
Breaking News

गुड न्यूज : पंजाब में कैशलेस ईलाज का रजिस्ट्रेशन कल से होगा शुरू, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऐसे होगी रजिस्ट्रेशन, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य लोगों को 10 लाख रुपये तक का नगद रहित इलाज उपलब्ध करवाना है।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जन-हितैषी स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार (23 सितंबर) से बरनाला और तरन तारन जिलों से होगा, जिससे लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी और इसे 10-12 दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसके अंतर्गत तरन तारन जिले में 128 स्थानों और बरनाला जिले में भी 128 स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अपनी तरह की पहली इस ऐतिहासिक स्कीम की शुरुआत लोगों की भलाई के लिए की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दोनों जिलों के सभी नागरिक मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं और इन कैंपों के दौरान रजिस्ट्रेशन के लिए किसी को अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कैंप लगाने से पहले पूरे इलाके में मुनादी करवाकर या अन्य साधनों से लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि हर व्यक्ति को कैंप के बारे में पता लग सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वास्थ्य कार्ड के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो कैंप में लानी होगी और अन्य किसी दस्तावेज़ की ज़रूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 12 दिनों के भीतर इन जिलों में सभी के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फीडबैक के आधार पर यदि इस प्रक्रिया में किसी सुधार की आवश्यकता होगी तो उन्हें विधिवत शामिल किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके बाद योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पूरे पंजाब में शुरू होगा और एक बार यह प्रक्रिया पूरे राज्य में पूरी होने पर इसे आधिकारिक रूप से लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंजाबी ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड’ का उपयोग कर 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमे का लाभ उठा सकेगा, जिससे मुफ्त और नगद रहित इलाज प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी, आशा वर्कर और आंगनवाड़ी वर्कर को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हर परिवार को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा, परिवार के सदस्यों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी, हर नागरिक को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य कार्ड मिलेगा और नगद रहित इलाज सुनिश्चित करने के लिए इलाज सभी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत 2,000 से अधिक स्वास्थ्य प्रक्रियाएं और सर्जरी शामिल की जाएंगी और पंजाब देश का पहला राज्य है जो 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब की यह ऐतिहासिक पहल राज्य के सभी निवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरे देश में मिसाल कायम करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मुफ्त बिजली की तरह यह सुविधा भी राज्य के सभी निवासियों को उपलब्ध होगी और लोगों से अच्छे स्वास्थ्य देखभाल का किया गया वादा आज पूरा हो रहा है।

एक और मुद्दे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए पिछले तीन वर्षों में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं और इन क्लीनिकों की संख्या शीघ्र ही 1,000 को पार कर जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता 30 प्रतिशत से बढ़कर लगभग 100 प्रतिशत हो गई है और बुनियादी सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या 34 लाख से बढ़कर 1.08 करोड़ हो गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जो 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के बुरी तरह असफल होने के बाद यह हर बार बोलों पर खरा न उतरने की आदत डाल चुकी है। एक मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि जी.एस.टी. को बड़े जोर-शोर से लाया गया था लेकिन अब उसी तेजी से वापस क्यों लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि उस समय जी.एस.टी. इतना अच्छा था तो अब इसे वापस क्यों लिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जी.एस.टी. पर कोई भी कार्रवाई करने से पहले केंद्र को राज्यों का बकाया हिस्सा, जो उनके पास लंबित था, लौटाना चाहिए।

भाजपा नेताओं को बाढ़ के मुद्दे पर राजनीति करने से बचने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को कोई भी बयान जारी करने से पहले अपना होमवर्क करने की चुनौती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता द्वारा नकारे गए नेता अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए उनके खिलाफ ज़हर उगलते हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं द्वारा हाईकमान के इशारों पर ही ये बयान जारी किए गए हैं। हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को संवेदनशील मुद्दों पर कोई भी बयान जारी करने से पहले अपने तथ्यों की जांच करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए संगरूर में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा जिसके लिए राज्य सरकार कुछ और भूमि की पहचान करेगी। कॉलेज के निर्माण के लिए जमीन देने से इनकार करने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी केवल बादल परिवार के हाथों की कठपुतली है और इसके सभी फैसले वही करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि बादल परिवार कॉलेज बनाना चाहता तो शिरोमणि कमेटी जरूर जमीन देती।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य में किसी भी राशन कार्ड को नहीं काटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में आई बाढ़ों के मद्देनज़र इन कार्डों की पुष्टि करने के लिए केंद्र सरकार से छह महीनों का समय मांगा है। उन्होंने राशन कार्ड काटने के लिए उपयोग किए जा रहे तर्क की आलोचना की, जिसमें चार पहिया वाहनों की मालिकाना हक, सरकारी नौकरियां, छोटी जमीनें और आय शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जब इन मानदंडों को केवल एक ही सदस्य पूरा कर सकता है तो पूरे परिवार को सज़ा देना बेतुकी बात है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!