Thursday , September 10 2026
Breaking News

आकाशदीप ने Dr. Ambedkar की प्रतिमा के नीचे जलाया था तिरंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) :  स्थानीय अदालत ने डा. आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपी आकाशदीप सिंह का रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है। आकाशदीप का शुक्रवार को रिमांड खत्म हो गया था। पुलिस ने अदालत में बताया कि आकाशदीप ने ने एक झंडा बठिंडा में जलाना था, जिसे अभी रिकवर किया जाना है। दलित समाज की तरफ से कोर्ट में पहुंचे वकील अनिल कुमार चीमा ने जानकारी दी कि पुलिस ने अभी आरोपी से एक झंडा बरामद करना है।

जिसे वह बठिंडा में जलाने वाला था। शुरु आती जांच में सामने आया है कि आरोपी के लिंक दुबई से जुड़े हैं। दुबई में ही उसका ब्रेनवॉश किया गया था। उसे पंजाब में माहौल खराब करने के लिए भेजा गया था। आरोपी ने 26 जनवरी के दिन डा. आंबेडकर (Dr. Ambedkar) की प्रतिमा के नीचे पहले तिरंगा जलाया था। उसके बाद प्रतिमा का अपमान किया था। एसीपी सैंट्रल जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी आकाशदीप से एक फोन बरामद किया गया है।

उसे फॉरैंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट से सामने आएगा कि आरोपी किस-किस से बात करता था। वहीं, आरोपी से संबंधित सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। वहीं, डा. अंबेडकर (Dr. Ambedkar) की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपी की नई वीडियो सामने आई है। प्रतिमा स्थल के सामने स्थित बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी में साफ पता चला कि आरोपी अपने साथ बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लाया था। जिसके साथ उसने संविधान के प्रतिरूप को जलाने का प्रयास किया। दुबई में हुआ ब्रेनवॉश, पंजाब का माहौल खराब करने के लिए भेजा; अदालत ने आरोपी का 5 दिन का रिमांड बढ़ाया

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!